जोशी का कुमाऊं भ्रमण: सरकारी समीक्षाएं, पार्टीजनों से भेंट

कैबिनेट मंत्री जोशी ने काशीपुर दौरे के दौरान भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंण्डोक के आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं की व्यक्त

काशीपुर/ हल्द्वानी/ लालकुआं, 17 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री और ज़िले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को काशीपुर प्रवास के दौरान काशीपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री गुरुवेंदर सिंह चंण्डोक के आवास पहुंचकर बीते माह उनके पिता के हुए निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मेयर उषा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

काशीपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी।

*मंत्री बोले, 2024 की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता*

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने काशीपुर प्रवास के दौरान मण्डी अतिथि गृह में पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
काशीपुर पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जोशी ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ही विशेषता है कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पार्टी एक समय में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी है और पार्टी धैर्य का इनाम भी समय पर देती है।
मंत्री जोशी ने कहा कि आज विश्व की नंबर एक पार्टी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता को इसका लाभ लेने के लिए जागरूक करने की भी अपील की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावों के दृष्टिगत सभी को एकजुटता से कार्य करने को कहा । इस अवसर पर काशीपुर पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मंत्री जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, राम महरोत्रा, दीपक बाली, डॉक्टर गिरीश तिवारी, सीमा चौहान, डॉक्टर सुरेश चौहान, बिजय मंडल, रवि पाल, उमा जोशी, कमलेश, अमित नारंग, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा का कटा एक दिन का वेतन,तीन अधिकारियों से मांगे स्पष्टीकरण

कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुद्धवार को ब्लॉक सभागार पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने बैठक के अनुपस्थित रहने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी,अधिशासी अभियंता विद्युत,नोडल अधिकारी वन विभाग का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा का स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कुछ अधिकारियों के आधी अधूरी जानकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करने पर अप्रसन्न जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य की बैठकों में पूर्ण तैयारियों एवं जानकारियों के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समीक्षा में निर्देशित किया कि उपलब्ध धनराशि का सदुपयोग करते हुए योजनाओं को समयबद्धता,पारदर्शिता एवं गुणवत्ता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।
उन्होंने कहा कि गलत को छोड़ेंगे नहीं और सही को छेड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार एवं जनहित में लगातार कार्य कर रही है । वे विकास कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार भर्ती घोटाले उजागर कर घोटालेबाजों को जेल भेज रही है।
उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादित सामान को बाजार उपलब्ध कराने हेतु आउटलेट की व्यवस्था के निर्देश परियोजना निदेशक को दिए। उन्होंने जनपद के रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सहायक निदेशक रेशम को दिए।
मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जिला योजना में शासन से अवमुक्त धनराशि 3629 लाख रुपए के सापेक्ष 2828 लाख की धनराशि विभिन्न योजनाओं में खर्च हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य योजनांतर्गत शासन से अवमुक्त धनराशि 25976 के सापेक्ष 20381 लाख रुपए धनराशि खर्च हो चुकी है जबकि केंद्र पुरोनिधानित योजनांतर्गत 43247 के सापेक्ष 42162 लाख रुपए की धनराशि खर्च हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम में 26 ए श्रेणी में, 4 विभाग बी श्रेणी, 1 विभाग सी तथा 1 विभाग डी श्रेणी में है।
बैठक संचालन परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने किया।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, खिलेंद्र चौधरी सहित जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी,जिला अर्थ एवम संख्याधिकारी नफील जमील, जिला पंचायतीराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल आदि उपस्थित थे।

काशीपुर में उद्यागपतियों से संवाद करते मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को काशीपुर में विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से मुलाकात कर उद्योगपतियों ने साथ बैठक की। उद्योगपतियों ने मंत्री जोशी के समक्ष काशीपुर में उद्योग व्यवसाय में आ रही विभिन्न समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा काशीपुर में उद्योगों के क्षेत्र में विद्युत, सड़क इत्यादि की समस्या आ रही है। जिससे उद्योग व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसपर मंत्री जोशी ने सभी उद्योगपतियों को उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

*लालकुंआ पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।*

*लालकुंआ पहुंचने मंत्री गणेश जोशी का हुआ भव्य स्वागत।*

*मंत्री जोशी ने लालकुंआ में आर.जी.इंटरप्राइजेज एवं भवानी इंटरप्राइजेज द्वारा निर्मित तेल पिराई, पाश्ता एवं मोईक्रोनी मशीनों का किया उद्घाटन।*

*मंत्री ने पूर्व सैनिक संगठन बिन्दुखत्ता को एक लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा।*

प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को लालकुंआ पहुंचे। जहां उन्होंने लालकुआं के बिन्दुखत्ता राजीवनगर में पूर्व सैनिक के स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आर.जी. इंटरप्राइजेज एवं भवानी इंटरप्राइजेज द्वारा निर्मित तेल पिराई, पाश्ता एवं मोईक्रोनी मशीनों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले मंत्री जोशी ने लालकुंआ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पच्रक अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनका हाल चाल भी जाना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊ दौरे के दौरान लालकुआं पहुंचने पर मंत्री जोशी का पूर्व सैनिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता ने भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सूबेदार मेजर रणजीत गाड़िया को इस पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री जोशी ने कहा यह यूनिट स्वरोजगार योजना के तहत लगाई है। मंत्री जोशी ने कहा सूबेदार मेजर रणजीत गाड़िया जी द्वारा स्थापित इस यूनिट में 15 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सैनिकों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने कहा सैनिक आजीविका एवं प्रशिक्षण केंद्र के लिए 1 बीघा भूमि के लिए फॉरेस्ट से स्वीकृति हो चुकी है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत उत्तराखंड में 1613 यूनिटें स्थापित की जा चुकी है। जिसमें कुल 12904 लोगों को रोजगार मिला है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका तेज गति से कार्य चल रहा है। मंत्री ने कहा हमारा लक्ष्य है, कि सैन्य धाम के निर्माण कार्य इसी वर्ष के अक्टूबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिए जाएगा।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक संगठन बिन्दुखत्ता को एक लाख रूपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। मंत्री जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन ओर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक संकल्प के साथ कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी हो इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, प्रताप सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह गाड़िया, धर्म सिंह रमोला, हरि सिंह रौतेला, पुष्कर सिंह कुंवर, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला मंत्री प्रमोद बोरा, मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, दीपक जोशी, देवेंद्र बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मंत्री गणेश जोशी से हल्द्वानी में पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कपूर डब्बू के घर पहुंचकर जाना हाल,शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी स्थित श्याम विहार में पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कपूर डब्बू के निजी आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कमाना की। गोरतलब है कि बीते दिनों सड़क दुर्घटना में अनिल कपूर डब्बू घायल हो गए थे।
इस अवसर पर नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला मंत्री प्रमोद बोहरा सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हल्द्वानी में भाजपा कुमाऊँ कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करते मंत्री गणेश जोशी।*

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनकी कुशलक्षेम जानी।
इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी आनंद बल्लभ पाण्डे, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिला मंत्री प्रमोद बोहरा सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते मंत्री जोशी।*

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मंत्री ने कार्य योजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश।

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद स्तरीय अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी की नवीन पहल, विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके अनुभवों के अनुप्रयोग के निर्देश विकास विभाग को देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के अभिनव प्रयास व अनुभव पहाड़ के विकास में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मंत्री ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए जनपद में उद्यान विभाग के अंतर्गत कीवी, सेब मिशन को अतिरिक्त धनराशि देने का आश्वासन दिया।
मंत्री जोशी ने जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम व प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह से भोजन की व्यवस्था कराने को कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की लखपति दीदी योजना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाने हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के जीवन में उन्नयन हेतु योजना शुरू की है जिससे वे सशक्त व आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन व्यतीत कर सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने मंत्री जोशी को बताया कि जनपद के काश्तकारों की आय बढ़ाने हेतु विकास खण्ड स्तर की भौगोलिक विशेषता के आधार पर क्लस्टर तैयार किये जा रहे है। इससे उत्पादन अधिक होने के साथ ही विपणन में भी आसानी होगी। इसके साथ ही मंडुवे के अनुसार ही झंगोरा का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कराने व मिड डे मिल में चावल के स्थान पर झंगोरा को भोजन में शामिल करने की बात भी कही। इससे जिससे काश्तकारों की आय में वृद्धि व बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग 75 अमृत सरोवर लक्ष्य के सापेक्ष 87 निर्मित किये गए है। कमल क्लस्टर बेकरी, भीमताल के ग्रोथ सेंटर की अध्यक्ष सीमा बोहरा ने मंत्री को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के तैयार बेकरी उत्पादों को भेंट किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,विधायक राम सिंह कैड़ा,सरिता आर्य, परियोजना निदेशक अजय सिंह,सहायक परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त,जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जे एस बिष्ट,मुख्य कृषि अधिकारी वी के सिंह,उद्यान अधिकारी आर के सिंह,कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ऋतु कुकरेती,महामंत्री नवीन भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *