राज्यपाल जन. गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने दीवाली मनाई माणा सैन्य कैम्प में

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीमा पर सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, बांटी मिठाइयां-खुशियां

 

देहरादून/ चमोली 04 नवंबर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त)और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमा पर तैनात देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर ईस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका उत्साह और साहस बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सीमा पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। आज दीवाली पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *