हिमोग्लोबिन की कमी तत्काल दूर करता है अश्वगंधा, आंवला और त्रिकुटा का चूर्ण

हीमोग्लोबिन की इंस्टेंट कमी दूर करेगा अश्वगंधा और आंवला का ये चूर्ण, जानें कैसे करें इस्तेमाल
अगर आप शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से परेशान हैं तो आंवला अश्वगंधा और त्रिकुटा पाउडर से बना ये चूर्ण इंस्टेंट फायदा करेगा। जानें क्या है इस चूर्ण को बनाने का तरीका।
हीमोग्लोबिन की इंस्टेंट कमी दूर करेगा अश्वगंधा और आंवला का ये चूर्ण, जानें कैसे करें इस्तेमाल

साधारण तौर पर एक व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी कई कारणों से होती है। हीमोग्लोबिन शरीर के अंगो में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। इसके साथ ही ये शरीर के अंगों से कार्बनडाई ऑक्साइड गैस बाहर निकलती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से परेशान हैं तो आंवला अश्वगंधा और त्रिकुटा पाउडर से बना ये चूर्ण इंस्टेंट फायदा करेगा। जानें क्या है इस चूर्ण को बनाने का तरीका।

हीमोग्लोबिन बढा़ने वाले चूर्ण के लिए जरूरी चीजें

आंवला पाउडर 100 ग्राम
अश्वगंधा पाउडर 100 ग्राम
त्रिकुटा पाउडर 100 ग्राम

बनाने की विधि– सबसे पहले तीनों चीजों को 100 ग्राम ले लें। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को आप लंबे वक्त तक स्टोर भी कर सकते हैं।

तेजी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करती हैं ये 5 चीजें, खाएं रोजाना

ये है इस्तेमाल का तरीका
इस मिश्रण को रोजाना एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। रोजाना इस मिश्रण का सेवन करने से हीमोग्लोबिन की कमी जल्दी दूर हो जाएगी। साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

आंवला
आंवले में आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला एंटी एनेमिक जड़ी बूटी के रूप में काम करता है। जिसकी वजह से हीमोग्लोबिन इंस्टेंट बढ़ता है। इसके अलावा आंवला में आयरन और विटामिन सी के अलावा कई और तत्व पाए जाते हैं। जिसमें विटामिन सी, विटामिन एबी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, डाययूरेटिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं।

अश्वगंधा
अश्वगंधा एंटी एनीमिक का काम करती है। इसके साथ ही हीमोग्लोबिन को बढ़ाती है। इसके सेवन से थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सीने में दर्द जैसी समस्याओं को कम करता है।
तेजी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करती हैं ये 5 चीजें, खाएं रोजाना
अगर आप भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से परेशान हैं तो ये चीजें तुरंत खाएं। इन चीजों को खाने से आपके शरीर में इंस्टेट हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होगी
आजकल ज्यादातर लोग शरीर में होमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे हैं। हीमोग्लोबिन शरीर के अंगो में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। इसके साथ ही ये शरीर के अंगों से कार्बनडाई ऑक्साइड गैस बाहर निकलती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। साधारण तौर पर एक व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी कई कारणों से होती है। ऐसे में अगर आप भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से परेशान हैं तो ये चीजें तुरंत खाएं। इन चीजों को खाने से आपके शरीर में इंस्टेट हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होगी।

मूंगफली जरूर खाएं

कई लोगों को विशेषकर महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर हमेशा कम रहता है। ऐसे में रोजाना मूंगफली का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करेगा। इसलिए अगर आप हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे हैं तो तुरंत ही मूंगफली खाइए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो जाएगी।
अमरूद बढ़ाएगा हीमोग्लोबिन
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में अमरूद भी कारगर है। अमरूद जितना पका हुआ होगा उतना ही ज्यादा पौष्टिक होगा। इसके साथ ही इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी कभी नहीं होगी।

सोयाबीन
सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में हीमोग्लोबिन होता है। आप चाहे तो सोयाबीन पुलाव या फिर सब्जी के रूप में खा सकते हैं। ये शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में कारगर है।

सेब भी असरदार
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होगें कि सेब आयरन और पोषक तत्व होने के अलावा हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाने में मददगार होता है।

पालक
ये तो आप जानते हैं कि पालक आयरन की कमी को दूर करता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पालक हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है। यानी कि अगर आप हीमोग्लोबिन की समस्या से जूझ रहे हैं तो पालक जरूर खाएं। ये आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *