खेला: हिप्र में सरकारी प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी हारे,भाजपा जीती पर्ची में

Rajya Sabha Election: भाजपा ने हारते हारते भी बनाया इतिहास, हिमाचल में कांग्रेस ने मानी हार; भाजपा के हर्ष महाजन जीते
हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए आज चुनाव हुआ। सुबह से ही क्रॉस वोटिंग को लेकर राज्य में सियासी पारा हाई था। अब चुनाव का रिजल्ट आया है और यह परिणाम भी बिल्कुल दिलचस्प है। दरअसल इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों को बराबरी के वोट मिले हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार ने हार मान ली है।

राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को मिली जीत

शिमला 27 फरवरी 2024। । हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर आज चुनाव हुआ। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबरी के वोट मिले। क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच यह वोट संख्या भाजपा के लिए काफी मायने रखती है। कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही चुनाव में 34-34 मत पड़े बाद में पर्ची से चयन किया गया। बराबर मतों में लाटरी हर्ष महाजन की पर्ची निकली। कांग्रेस के उम्मीदवार सिंघवी ने हार मान ली । चुनाव कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की सीट खाली होने पर हुए जो कांग्रेस में गांधी परिवार के वर्चस्व के खिलाफ लडने वाले समूह का नेतृत्व करते हैं। इससे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल में फूट पड़ गई जब टिकट आनंद शर्मा को काट सुप्रीम कोर्ट में गांधी खानदान के मुकदमें लड़ने वाले अभिषेक मनु सिंघवी को दे दिया गया।

मुख्यमंत्री दें इस्तीफा: जयराम ठाकुर

वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा राज्यसभा में दोनों उम्मीदवारों को बराबर के ही वोट मिले हैं। मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सही कह रहे हैं कि इस जीत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए महज एक साल के भीतर ही विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है।

Rajya Sabha Elections 2024:हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। हिमाचल राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को जीत मिली है। दरअसल राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को बराबर 34-34 वोट मिले थे।

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। हिमाचल राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को जीत मिली है। दरअसल राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को बराबर 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद लॉटरी से विजेता की घोषणा की गई। इसमें भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन का नाम निकला। इसके बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। हर्ष महाजन की जीत पर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने बधाई दी है। वहीं क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर तंज भी कसा। उधर, भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत पर कहा कि यह भाजपा की, नरेंद्र मोदी की, अमित शाह की जीत है।

हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने कहा कि इस जीत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। महज एक साल के भीतर ही विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है। तो आप कल्पना कर लीजिए।

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी कहते हैं कि सबसे पहले मैं हर्ष महाजन (भाजपा उम्मीदवार) को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने जीत हासिल की है। वह मेरी बधाई के पात्र हैं। मैं उनकी पार्टी से कहना चाहूंगा- आत्मनिरीक्षण करें और सोचें। एक 25 सदस्यीय पार्टी 43 सदस्यीय पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करती है। बस एक ही संदेश है कि हम बेशर्मी से वह काम करेंगे जिसकी कानून अनुमति नहीं देता।

कल भाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
बता दें कि कल भाजपा सदन में कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश करेगी। मतगणना के समय मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को अगवा करने के आरोप भी लगाए। कांग्रेस के विधायक पंचकूला में ठहरे हुए थे। अब ये विधायक शिमला जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *