भारत की जीडीपी पहली बार चार लाख करोड़ डॉलर पार

India Gdp Crosses 4 Trillion Dollar For The First Time
India GDP : इकॉनामी के मामले में मिली बड़ी खुशखबरी, पहली बार 4 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंची जीडीपी
भारत की जीडीपी पहली बार 4 लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने के करीब पहुंच गया है। भारत इस समय दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पहले स्थान पर अमेरिका,दूसरे पर चीन,तीसरे पर जर्मनी और चौथे स्थान पर जापान है।
मुख्य बिंदु
पहली बार 4 लाख करोड़ डॉलर के पार गई भारत की जीडीपी
दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने के करीब पहुंचा भारत
इस समय अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान है हमसे आगे
भारतीय अर्थव्यवस्था ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई

नई दिल्ली 19 नवंबर: भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। भारत दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनामी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 19 नवंबर यानी आज भारत की जीडीपी 4 लाख करोड़ डॉलर (4 ट्रिलियन डॉलर) को पार कर गई है। यह पहली बार है, जब भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े के पार गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अब अगला टार्गेट 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचना है। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

देवेंद्र फडणवीस ने किया ट्वीट

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इससे जुड़ा एक ट्वीट किया है। उन्होंने देशों की जीडीपी रैंकिंग के साथ एक फोटो शेयर की है। इसके अनुसार, जीडीपी का आकार 4 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया है। फडणवीस ने अपने ट्वीट में कहा, ‘गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है! खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा #नयाभारत ऐसा ही दिखता है! मेरे साथी भारतीयों को बधाई, क्योंकि हमारा देश $4 ट्रिलियन जीडीपी के आंकड़े को पार कर गया है!’

साल 2030 तक जापान से आगे निकलेगा भारत

भारत की जीडीपी साल 2030 तक जापान से आगे निकल सकती है। इसके साथ ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। वहीं, एशिया में दूसरी सबसे बड़ी इकॉनामी बन जाएगा। एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग ने हाल ही में यह बात कही थी। एसएंडपी ग्लोबल ने कहा, ‘2023 के शेष समय और 2024 में लगातार तेज विस्तार का अनुमान है। जो घरेलू डिमांड में मजबूत वृद्धि पर आधारित है। भारत की जीडीपी साल 2030 तक बढ़कर 7300 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।’

अमेरिका से आगे कब निकलेगा भारत

IMF और गोल्डमैन सैश के अनुमानों के अनुसार साल 2075 तक भारत इकॉनमी के मामले में अमेरिका से भी आगे होगा। भारत 2075 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। केवल चीन ही हमसे आगे होगा। आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक, 2027 में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनामी होगा। तब उससे आगे केवल अमेरिका और चीन रह जाएंगे।

India Gdp Crosses 4 Trillion Dollars For The First Time Gautam Adani And Other Leaders Congratulate Pm Modi
नए भारत का उदय, मोदी है तो मुमकिन है… 4 ट्रिलियन डॉलर के पार GDP, सोशल मीडिया पर PM मोदी की जमकर तारीफ
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के लिए आज सबसे बड़ी खुशखबरी आई है। भारत दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनामी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 19 नवंबर यानी आज भारत की जीडीपी 4 लाख करोड़ डॉलर (4 ट्रिलियन डॉलर) को पार कर गई है। इतनी बड़ी आर्थिक तरक्की के लिए देश प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दे रहा है।

आज का दिन देश की अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बेहद शानदार है। भारत की GDP आज पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गई है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। भारत की जीडीपी में पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है। 2021 में, भारत की जीडीपी 3.2 ट्रिलियन डॉलर थी, 2022 में, यह बढ़कर 3.6 ट्रिलियन डॉलर हो गई और 2023 में, यह बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर हो गई। इस बीच देश की आर्थिक तरक्की को लेकर सोशल मीडिया पर वातावरण काफी उल्लास का है। देश की इस प्रगति के लिए प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी जा रही है। सोशली मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकांश यूजर्स कर रहे हैं कि मोदी हो तो सब कुछ मुमकिन हैं। इसके अलावा देश के दिग्गज बिजनेसमैन, नेता और दिग्गज हस्तियां भी प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर रही है।

बिजनेसमैन गौतम अडानी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बधाई हो, भारत। जापान को 4.4 ट्रिलियन डॉलर और जर्मनी को 4.3 ट्रिलियन डॉलर के साथ पछाड़कर भारत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश बनने से पहले अभी दो साल बाकी हैं। तिरंगे की लहर जारी है! जय हिन्द।’

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारत के लिए यह वैश्विक गौरव का क्षण है क्योंकि हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का उदय। नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व वास्तव में अद्वितीय है।’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस आर्थिक तरक्की के लिए प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है! खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा नया भारत ऐसा ही दिखता है! मेरे साथी भारतीयों को बधाई क्योंकि हमारा राष्ट्र $4 ट्रिलियन जीडीपी के आंकड़े को पार कर गया है! आपको अधिक शक्ति, आपका अधिक सम्मान, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी।’

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारत ने सकल घरेलू उत्पाद में $4 ट्रिलियन को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जो हमारी वैश्विक उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण क्षण है। पीएम नरेंद्र मोदी जी के परिवर्तनकारी नेतृत्व ने नए भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *