सूरत के दो लव जिहाद किस्से: कट्टर जिहादी ने 15 साल की हिंदू बच्ची तक नहीं छोड़ी,15 दिन बाद पकड़ा

सूरत में हिंदू व्यापारी की बच्ची से लव जिहाद: ऑटो चालक मुसीब जमशेद अगवा कर ले गया अजमेर, इंस्टाग्राम पर ‘कट्टर मुस्लिम’ नाम से है ID

गुजरात के सूरत में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो ‘लव जेहादियों’ के मंसूबों को खोलकर रख दे रहा है। सूरत के वेसू इलाके के एक हिंदू व्यापारी की 15 साल की बेटी को मुसेब जमशेद मनियार नाम का ‘कट्टर मुस्लिम’ लव जेहाद में फाँसने में सफल हो गया। वो महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है और वहाँ पर ऑटोरिक्शा चलाता है। गुजरात पुलिस ने जमशेद को गिरफ्तार कर लिया है।

जमशेद ने ‘कट्टर मुस्लिम’ नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। उसने सोशल मीडिया के जरिए 15 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फँसा लिया। इसके बाद वह औरंगाबाद से सूरत पहुँचकर एक होटल में रूका और वहाँ उसने लड़की को अपने जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया। इसके बाद वह लड़की को लेकर फरार हो गया।

वहाँ से वह लड़की को लेकर मुंबई चला गया। इसके बाद वह राजस्थान के अजमेर चला गया। अजमेर से वह महाराष्ट्र लौट रहा था तो सूरत पुलिस ने दोनों को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मुसेब जमशेद मनियार ने लड़की को अपने पास 15 दिन से रखा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक,लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है। वहीं, आरोपित मुसेब 22 साल का है। औरंगाबाद से आकर वह सूरत के एक होटल रूका और अपना जन्मदिन भी लड़की के साथ मिलकर मनाया। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया। लड़की के परिजनों ने वेसू थाने में अपहरण का मुकदमा लिखाया है।

नाबालिग के परिवार की शिकायत लिखने के बाद पुलिस 2 टीमें बनाकर सक्रिय हो गई और आखिरकार मुसेब पकड़ा गया । छात्रा को ढूंढने के बाद उसे मेडिकल को भेजा गया है। जाँच में रेप की पुष्टि होती है तो मुसेब पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) भी जोड़ा जाएगा।

सबसे बड़ी बात ये है कि मुसेब जमशेद ने हिंदू लड़की को जिस आईडी से अपने जाल में फाँसा,वो ‘कट्टर मुस्लिम’ नाम से बना हुआ था। गुजरात मित्र ने अपनी रिपोर्ट में उसकी प्रोफाइल की पुष्टि की है। इसे लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों में गुस्सा देखा जा रहा है।

हिंदु लड़कियों को फाँसने के मिलते हैं पैसे,ये कौम का काम’:रिजवान ने करन बनकर हिंदू लड़की फाँसी,धर्मांतरण और दो बच्चों के बाद खोला राज़

इसके पहले गुजरात के सूरत से लव जिहाद का नया मामला सामने आया था। यहाँ मुस्लिम युवक रिजवान गफ्फार खान ने खुद को करन बताकर एक नाबालिग हिंदू लड़की अपने जाल में फंसाई । उसे दिल्ली ले गया और पोल खुलने के डर से लड़की को डरा धमकाकर मुस्लिम बना लिया,लेकिन इससे पहले ही उसने हिंदू रीति-रिवाज से लड़की से शादी की थी। शादी के बाद वो उसे दिल्ली ले आया और लड़की को अपने मुस्लिम होने की जानकारी दी,फिर उसे डरा-धमका निकाह भी कर लिया। वो उसे अपने गाँव लेकर गया और पूरी तरह बुर्का पहना घर की चारदीवारी में बंद कर दिया।

इन सबके बीच उसके दो बच्चे भी हो गए। इसके कई साल बाद पता चला कि वो इंस्टाग्राम पर दूसरी हिंदू लड़कियां फँसाने में जुटा हुआ है,तो हिंदू से मुस्लिम बनी लड़की ने ऐतराज किया। तब रिजवान ने चौंकाने वाला खुलासा किया। रिजवान ने बताया कि वो ‘कौम का काम’ कर रहा है। उसे पैसों की जरूरत है। ऐसे में वो एक और हिंदू लड़की फाँस ले आएगा,तो उसे पैसे मिलेंगे। तब लड़की किसी तरह भागकर सूरत पहुँची और पूरा वाकया परिजनों को बताया, तब मुकदमा लिखाया गया।

ये मुकदमा सूरत के पांडेसरा थाना इलाके का है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा लिखने के बाद सूरत पुलिस ने रिजवान को पकड़ पूछताछ की। मुकदमें की जानकारी सूरत पुलिस के एसीपी एमडी उपाध्याय ने मीडिया को दी।पीड़ित लड़की साल 2018 में रिजवान गफ्फार शाह के संपर्क में आई थी। तब उसकी उम्र 17 साल थी और रिजवान उसे करन के नाम से मिला था। पीड़ित लड़की फैक्ट्री में काम करती थी और ऑटोरिक्शा चालक करन(रिजवान ) लड़की को लाने-छोड़ने का काम करता था। कुछ समय बाद दोनों में दोस्ती हुई जो ‘प्रेम संबंध’ में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। लड़की नाबालिग थी। उसके बाद वो उसे दिल्ली ले गया। दिल्ली में उसने बताया कि उसका असली नाम रिजवान है। लेकिन तब तक पीड़िता गर्भवती हो गई थी। इससे वो रिजवान के साथ ही रहने लगी।

मूर्ति पूजा पर लगाया बैन, मुस्लिम बनाकर ले गया गाँव

पीड़िता की शिकायत है कि रिजवान ने उससे कहा कि वे (मुस्लिम) मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करते हैं और इसलिए वो पूजा ना करे। इसके साथ ही आरोपित ने उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया और उसे जबरन मुस्लिम बना दिया गया। उसके बाद रिजवान उसे उत्तर प्रदेश अपने परिवार में ले गया। उत्तर प्रदेश में पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया। तब रिजवान ने पीड़िता को यह कहते हुए पीटा कि उसे बेटा चाहिए। लड़की ने शिकायत में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में उसे बुर्का पहनने को मजबूर किया गया और घर से निकलने पर भी रोक लगा दी गई।

इसी बीच लड़की दूसरी बार गर्भवती हो गई और उसे एक और बच्चा हुआ। पीड़ित ने बताया कि काफी बाद में उसे पता चला कि रिजवान अन्य हिंदू लड़कियों के भी संपर्क में था। पूछने पर रिजवान ने बताया कि वह जितनी अधिक हिंदू लड़कियों को बहकाता है,उन्हें उतने ही अधिक पैसे मिलते हैं। उसने कहा, “मुझे अभी और पैसों की जरूरत है और हम जितनी ज्यादा हिंदू लड़कियाँ लाएँगे,उतना पैसा मिलेगा,इस्लाम का उतना ही ज्यादा प्रचार होगा। यह कौम की मजबूती का काम है।”

आखिरकार जब प्रताड़ना असहनीय हो गई तो लड़की ने परिजनों को बताया और सूरत आकर पांडेसरा पुलिस स्टेशन में मुकदमा कराया। इस पर सूरत पुलिस ने मुकदमा लिख लव जिहाद के आरोपित रिजवान गफ्फार शाह को पकड़ लिया।

TOPICS:Gujarat Love Jihad Muslim Religious Conversion गुजरात धर्म परिवर्तन मुस्लिम मुस्लिमों के क्राइम लव जिहाद Hindu Girl Raped महाराष्ट्र सूरत हिंदू लड़की से रेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *