धामी 23 मार्च को लेंगें उत्तरांखड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Uttarakhand : पुष्‍कर सिंह धामी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 23 मार्च को लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

Uttarakhand CM कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा विधायक दल के फिर नेता चुने गए। इसके बाद विधायकों के साथ वह राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के समक्ष उन्‍होंने सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया।

विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से भेंट की।

देहरादून 21 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज शाम छह बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से भेंट की।

नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का किया अनुरोध

इस दौरान राज्‍यपाल को अवगत कराया गया कि पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, सांसद डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

23 मार्च को होगा परेड ग्राउड में शपथ ग्रहण समोराह

आज सोमवार को विधायक दल की बैठक में पुष्‍कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब 23 मार्च का पुष्‍कर सिंह धामी उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।

पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री बनकर दो मिथक तोड़े हैं। यह पहली बार होगा जब कोई मौजूदा मुख्यमंत्री लगातार दूसरी बार इस पद को संभालेगा। इसके अलावा अब तब यह मिथक भी था कि मुुख्यमंत्री चुनाव हार जाता है। हालांकि, इसे तोड़ने में धामी नाकाम रहे।

 

अधूरे काम पूरे होने की जगी आस

पुष्कर सिंह धामी के लिए खटीमा कितना महत्व रखता है, यह उनके भाषणों में ही झलकता है। धामी जब भी अपने भाषणों की शुरुआत करते हैं तो कहते हैं ‘मेरा खटीमा।’ धामी के खटीमा को लेकर बहुत से ड्रीम प्रोजेक्ट रहे हैं। जिनके अब पूरा होने की आस जग गई है। इसमें सबसे बड़ा 250 करोड़ का प्रोजेक्ट खटीमा को जलभराव से निजात दिलाने के लिए सीवर लाइन, नालों को अंडरग्राउंड कर उसके ऊपर मार्ग बनाना, 54 किलोमीटर रिंग रोड जो अब 70 नेशनल हाईवे है।

छह माह के कार्यकाल में छह खूबियों से जीता हाईकमान का दिल

फिर से उत्तराखंड की कमान संभाल रहे पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के तौर पर छह माह के कार्यकाल में खासतौर पर छह खूबियां रहीं। इन्हीं खूबियों ने धामी को हाईकमान की नजरों में सबसे बेहतर माना। इसमें पहली धामी की निर्णय लेने की क्षमता रही। चारधाम देवस्थानम बोर्ड जनभावना के अनुरूप भंग करना उनका बड़ा निर्णय माना गया।

धारचूला में लोगों ने खुशी मनाई

पुष्कर धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद सीमांत धारचूला में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण गब्र्याल तथा जिला मंत्री हरीश धामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। पार्टी हाईकमान के फैसले को उत्तराखंड की जनता तथा कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप बताते हुए उसका स्वागत किया गया। इस दौरान लक्ष्मी परमार, भगवती नबियाल विनीता रावत, महेंद्र बुदियाल, बिजेंद्र खनाल ,नंदन धामी, राजू नेगी, उदय धामी, दीपक सिंह, भूपाल बहादुर, नवीन थलाल, गजेंद्र गुंज्याल, कैलाश धामी सुरेंद्र खड़ायत मौजूद रहे।

कनालीछीना में आतिशबाजी कर मनाया जश्न, किशन के आवास पर भी जश्न

क्षेत्र के बेटे धामी के मुुख्यमंत्री बनने पर कनालीछीना में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने मुख्य बाजार में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई। वहीं विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर डीडीहाट से मैदान में डटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी के आवास पर भी भंडारी और उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। भंडारी ने कहा कि धामी का मुख्य मंत्री बनना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि धामी को अपने गृह क्षेत्र की विधानसभा सीट डीडीहाट से चुनाव लड़ना चाहिए। अगर वे यहां से चुनाव लड़े तो वे उनके समर्थन में खड़े रहेंगे।

धामी के ससुराल गंगोलीहाट में भी हर तरफ जश्न

पुष्कर धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा होते ही उनके ससुराल गंगोलीहाट के बोकटा के साथ नगर में हर तरफ जश्न का माहौला है। भाजपा के साथ ही अपने क्षेत्र के जमाई के सीएम बनने पर यहां के आम लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और धामी जिंदाबाद के नारे लगाए । उनके ससुराल के गांव बोकटा में लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया । इधर दशकों से गंगोलीहाट का विकास ठप रहा है अब गंगोलीहाट के लोगों को यह उम्मीद जगी है कि उनके जमाई के सीएम बनने से गंगोलीहाट के विकास में तेजी आएगी। धामी के सीएम बनने पर जश्न मनाने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत लाल साह, किशोर कुमार,शामिल रहे ।

पुष्कर सिंह धामी का प्रोफाइल:
जन्म तिथि 16 सितंबर 1975

शैक्षिक योग्यता:

लखनऊ विश्वविद्यालय से पीजी डिप्लोमा (मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध)
बीए, एलएलबी एवं डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)।

राजनीतिक अनुभव:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक
दो वर्ष विश्वविद्यालय स्तर (लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकत्र्ता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र- उत्तर प्रदेश।

राजनीतिक जीवन:

प्रदेश अध्यक्ष-भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)।
विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड, 2001 से 2002 तक)।
उपाध्यक्ष, शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड शासन, (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ( 2010-2012 )
विधायक खटीमा (2012-2017)
विधायक खटीमा (2017-2022 )
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उत्तराखंड (2016 से अब तक)
4 जुलाई 2021 से 11 मार्च 2022 तक मुख्यमंत्री उत्तराखंड, 11 मार्च 2022 को पद से इस्तीफा दिया।
राज्यपाल के अनुरोध पर 11 मार्च से अब तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री।
21 मार्च 2022 को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल के नेता चुने गए।
21 मार्च 2022 को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने।

पारिवारिक परिचय:
जन्म स्थान-ग्राम-हड़खोला, विकासखंड कनालीछीना, जिला-पिथौरागढ़
वर्तमान निवास-ग्राम नगरा तराई, खटीमा, जिला ऊधमसिंह नगर
कर्म स्थली-खटीमा, जिला ऊधम सिंह नगर
पिता का नाम: स्वर्गीय शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक) माता-बिशना देवी (गृहिणी)

पत्नी-गीता धामी
पुत्र: दिवाकर और प्रभाकर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *