एशियन हॉकी: मलेशिया को 4-3 से हरा भारत बना सबसे ज्यादा बार जीता देश

हॉकी…भारत ने चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी:2 गोल से पिछड़ने के बाद मलेशिया को 4-3 से हराया, सबसे ज्यादा टाइटल जीते

भारतीय टीम से जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिह और आकाशदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे।
चेन्नई 12 अगस्त। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। टीम ने मलेशिया को 4-3 से पराजित कर दिया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चौथी बार चैंपियन बनी है। इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाला देश बन गया है।

चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में शनिवार को अपना 5वां फाइनल खेल रही टीम इंडिया हाफ टाइम तक 2 गोल से पिछड़ रही थी, तब स्कोर लाइन 3-1 था। फिर मुकाबले के आखिरी दो क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल दागते हुए जीत हासिल की।

मुकाबले में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा। साथ ही मलेशियाई टीम की ओर से अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा।

पढ़िए फाइनल मुकाबले की मैच रिपोर्ट…

ऐसे आए गोल

पहला (भारत) – मैच का पहला गोल भारत के जुगराज सिंह ने किया। नौवें मिनट में जुगराज ने पेनल्टी कार्नर का फायदा उठा ड्रैग फ्लिक शॉट से गोल दागा।
दूसरा (मलेशिया) – भारत के बाद मलेशिया ने भी गोल दाग दिया। 14वें मिनट में अज़ुआन हसन ने दाईं ओर से सर्कल में आ फील्ड गोल दाग दिया।
तीसरा (मलेशिया) – 18वें मिनट में मलेशिया ने पेनल्टी कार्नर का उपयोग किया और रहीम रजी ने अपने ड्रैग फ्लिक से नेट के टॉप पर गोल दाग दिया।
चौथा (मलेशिया) – मलेशिया ने अपना तीसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर से दागा। 28वें मिनट में मुहम्मद अमीनुदीन ने गेंद को नेट के टॉप पर ड्रैगफ्लिक किया।
पांचवां (भारत) – कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक लिया। सिंह ने बॉल को गोलपोस्ट टॉप लेफ्ट साइड में पहुंचाया।
छठा ( भारत) – गुरजंत सिंह ने गोलपोस्ट की ओर शानदार शॉट मारा और भारत को मैच का पहला फील्ड गोल मिला। स्कोर लाइन 3-3 से बराबर।
सातवां (भारत) – चौथे और आखिरी क्वार्टर में फ्रंटलाइनर आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में मंदीप सिंह के पास पर फील्ड गोल स्कोर किया। भारत ने 4-3 से बढ़त बना ली।

क्वार्टर-क्वार्टर बदला मैच…

पहला : दोनों टीमों की आक्रामक शुरुआत, स्कोर 1-1 से बराबर
दोनों ही टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत की। दोनों टीमों ने गोल के चांस बनाए। मलेशिया ने शुरुआती मिनटों में बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार बचाव किया।

फिर 9वें मिनट में भारत को पहले गोल मिला। जुगराज सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। कुछ देर बाद 14वें मिनट में मलेशिया के अजराई बाबू कमाल ने 14वें मिनट में मैदानी गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरा: डबल गाेल से मलेशिया बढ़त पर

इस क्वार्टर में डबल गोल कर मलेशिया ने हाफ टाइम तक 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। टीम ने शुरुआत से ही भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। यहां मलेशियाई खिलाड़ी PC (पेनल्टी कॉर्नर) की तलाश में थे। उन्हें 18वें मिनट में सफलता मिली। यहां रहीम रजी ने नेट के टॉप में ड्रैग फ्लिक कर गोल दाग दिया।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को 1-1 ग्रीन कार्ड मिला यानी प्लेयर्स को 2-2 मिनट केमि सस्पेंशन ले। भारतीय टीम ने क्वार्टर के आखिरी मिनटों में अटैकिंग गेम खेल सर्कल के अंदर कई मौके बनाए, लेकिन गोल करने में विफल रही।

28वें मिनट में मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर मोहम्मद महमुद्दीन ने गोल किया।

तीसरा: डबल गोल से भारत बराबरी पर आया

हाफ टाइम तक 3-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में जोरदार वापसी की। इसमें टीम ने दो गोल दाग स्कोर लाइन 3-3 से बराबर कर ली। पहले 36वें मिनट में कार्थी सेल्वम ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल का प्रयास किया, लेकिन जुगराज सिंह का ड्रैग फ्लिक गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। ऐसे में मलेशिया ने लगातार बढ़त कायम रखने की सोच बॉल अपने पास रखने की कोशिश की। मलेशिया ने डिफेंसिव गेम खेला और भारत के सर्कल में कम चांस बनाए।

इस क्वार्टर के आखिरी और मैच के 45वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर शानदार गोल दागा। फिर कुछ ही सेकंड में गुरजंत सिह ने फील्ड गोलकर भारत को बराबरी दिला दी।

चाैथा: आखिरी क्वार्टर में फील्ड गोल से जीते

भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया। इसकी शुरुआत 3-3 के स्कोर से हुई। ऐसे में फ्रंटलाइनर आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में मंदीप सिंह के पास पर गोल कर मुकाबला भारत के पक्ष में कर दिया। आखिरी के चार मिनट में मलेशियाई खिलाड़ी बराबरी का गोल नहीं कर पाये और ट्रॉफी भारत की झोली में आई।

दोनों टीमों का स्टार्टिंग लाइनअप

भारत: कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह।

मलेशिया: हफीजुद्दीन ओथमान (गोलकीपर), मुजाहिर अब्दु, मरहान जलील, अशरन हमसामी, फैजल सारी, रजी रहीम, फैज जली, अज़ुआन हसन, अबू कमाल अजराई, नजमी जाजलान, अमीरुल अजहर।

थर्ड प्लेस मैच में जीता जापान

फाइनल से पहले साउथ कोरिया और जापान के बीच थर्ड प्लेस मैच खेला गया। इसमें जापान ने साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। पहला हाफ यानी दो क्वार्टर तक मुकाबला 3-3 से बराबरी पर था, लेकिन फिसर अगले 2 क्वार्टर में जापान ने मैच में बढ़त बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *