दमोह लव जिहाद: असंवेदनशील पुलिस को चूड़ियां,कल दमोह बंद

महिलाओं ने पुलिस को चूडिय़ां पहनाने का किया प्रयास
By: Rajesh Kumar Pandey

|
Updated: 12 Aug 2021, 11:33 PM IST

युवती का अपहरण घंटाघर के 2 घंटे तक 5 रास्ते जााम

दमोह 13 अगस्त. शहर के बजरिया वार्ड से एक युवती का अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए घंटाघर पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। देखते ही देखते 5 रास्ते जाम कर दिए गए। पुलिस पर सूचना देने के बाद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों को चूडिय़ां पहनाने का असफल प्रयास किया।
बजरिया वार्ड की युवती जो गल्र्स कॉलेज कॉलेज में पढ़ती है। घर से सुबह 11 बजे निकली थी, जब शाम 4 बजे तक नहीं लौटी और घर से 3 लाख रुपए गायब हुए तो परिजनों को युवती के घर से भागने और इस मामले में संदेह एक समुदाय विशेष के युवा पर होने से कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस को युवा व युवती को पकडऩे के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग करने लगे। कोतवाली पुलिस ने लड़के के पकड़े जाने की बात कही, लेकिन लड़की के बारे में कुछ नहीं बताया। जब परिजनों को लगा कि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो रात्रि 8 बजे परिजन, जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की थी, वह सभी घंटाघर पहुंच गए। ेइसके बाद 5 रास्तों पर महिला और बच्चे बैठ गए जिससे रास्ते बंद हो गए। रास्ता जाम होने के बाद 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद सीएसपी अभिषेक तिवारी पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों व हिंदू संगठनों के लोगों को समझाइश देते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की बात कहते रहे लेकिन परिजन लड़की को सुपुर्द करने की मांग करते रहे।

महिला पुलिस ने चूड़ी पहनने से बचाया

करीब एक घंटे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद एकाएक महिलाओं के हाथों में चूडिय़ां के डिब्बा नजर आने लगे। घंटाघर एक महिला ने पुरुष पुलिसकर्मी का हाथ पकड़ लिया। जिसे वह जबरदस्ती चूड़ी पहनाने लगी। इसी बीच महिला पुलिसकर्मी ढाल बनकर खड़ी हो गई। पुलिस पुरुष पुलिसकर्मी को चूड़ी पहनने से बचाया। इसके साथ ही अन्य महिलाओं ने भी पुलिस को चूडिय़ां पहनाने का प्रयास किया जो असफल रहा

हिंदू संगठनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप

बजरंग दल के पवन रजक का आरोप था कि लड़की का अपहरण लव जिहाद के तहत किया गया है। पुलिस को पूरी सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने कहा है कि वह लड़की को सुपुर्द कर देंगे, इसलिए पुलिस को 24 घंटे का वक्त दिया गया है, यदि लड़की सुपुर्द नहीं की गई तो रविवार को पूरा जिला बंद रखा जाएगा।

एएसपी ने खत्म कराया प्रदर्शन

करीब 2 घंटे से चल रहे प्रदर्शन को एएसपी शिवकुमार सिंह ने खत्म कराया। उन्होंने परिजनों व हिंदू संगठनों से चर्चा करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करेंगे। साथ ही लड़के पर कार्रवाई करेंगे।

परिवार ने कहा- मुहल्ले का मुस्लिम लड़का झाँसे में लेकर हुआ फरार, घर से 3 लाख रुपए भी गायब

 

 

मध्य प्रदेश के दमोह में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ला का ही एक मुस्लिम लड़का उनकी बेटी को झांसे में लेकर फरार हो गया है। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी घर से तीन लाख रुपये भी लेकर गई है। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने घंटाघर पर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की माँग की।

छात्रा के परिजनों का कहना है कि गुरुवार (12 अगस्त) को उनकी बेटी पढ़ने के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों कॉलेज में पता किया तो वहाँ भी लड़की नहीं मिली। हालाँकि, जिस बाइक को लेकर लड़की घर से निकली थी, वह बाइक कॉलेज में ही खड़ी पाई गई।

छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। घर से 3 लाख रुपए भी गायब हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी बेटी को मोहल्ले में ही रहने वाले समुदाय विशेष का युवक अपने साथ लेकर गया है। परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने पहले उनकी बेटी को अपने झाँसे में लिया और फिर उसे अपने साथ ले गया। इस घटना से वे सभी काफी डरे हुए हैं।

उन्होंने कोतवाली थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपित को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। परिवार के लोगों ने करीब दो घंटे तक थाने में आरोपित को पकड़ने की माँग की और विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि युवती के अपहरण और लव जिहाद मामले को लेकर 12 अगस्त को घंटाघर पर भीड़ जमा हो गई। इसमें अधिकतर महिलाएँ थीं। अभी तक आरोपित को पकड़ने में नाकाम रहने पर महिलाओं ने पुलिसवालों को जबरन चूड़ियाँ पहनाने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कुछ ही देर में 5 रास्ते जाम कर दिए।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद महिलाओं के हाथों में चूड़ियों के डिब्बे नजर आए। घंटाघर पर एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर उसे जबरन चूड़ियाँ पहनाने लगी। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से रोका।

हिंदू संगठनों ने भी लव जिहाद का आरोप लगाया है। बजरंग दल के पवन रजक का कहना है कि लड़की का अपहरण लव जिहाद के तहत किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने और एफआईआर दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमें बताया है कि वह लड़की को 24 घंटे में बरामद कर लेंगे। रजक ने कहा कि यदि वह ऐसा नहीं कर पाए तो हम रविवार को पूरा जिला बंद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *