ब्रिटेन वापसी पर मुख्यमंत्री धामी का देहरादून में भव्य स्वागत

देहरादून 30 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए ब्रिटेन में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।

मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी,प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों , महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री धामी का हाथीबड़कला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथी बड़कला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विदेश दौरे से उत्तराखंड लौटने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत तरीके से स्वागत अभिनंदन किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनी है जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि 25 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम के चार दिवसीय दौरे पर थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए इंग्लैंड में आयोजित विभिन्न बैठकों और  रोड़ शो में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ है। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने की कार्ययोजना बनाने को सहमति भी बनी।
मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार सरकार नए- नए आयाम स्थापित कर राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *