केंद्रीय विद्यालय में बना दी मस्जिद,साध्वी प्रज्ञा ने बच्चियों की सुरक्षा को ले की आपत्ति

केंद्रीय विद्यालय में नमाज पढ़ने पर प्रज्ञा ठाकुर ने जताई आपत्ति, बोलीं- यहां बच्चियां सुरक्षित नहीं

भोपाल23अक्तूबर।: अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई है। सासंद ने 7 नंबर बस स्टॉप स्थित केंद्रीय विद्यालय में पहुंचकर प्रिंसीपल से आपत्ति जताई और विद्यालय को छात्राओं के लिए असुरक्षित बताया। साध्वी ने प्रिंसीपल पर कार्रवाई की मांग भी की है और यहां के स्थानीय विधायक आरीफ मसूद पर आरोप लगाए हैं।

भोपाल के 7 नंबर बस स्टॉप के पास स्थित केंद्रीय विद्यायल पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने प्रिंसीपल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुझे स्कूल के बाहर गुमटी लगाने वालों से शिकायत मिली कि विद्यालय में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। जिस पर मुझे आपत्ति है। विद्यालय में पहली से 12वी तक की छात्राएं पढ़ती है इसलिए वे असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुझे आपत्ति है बच्चियां कैम्पस में सुरक्षित नहीं हैं। शुरू में यहां 15 लोग नमाज पढ़ने आते थे अब 300 लोग आते हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने ये रोकने की कोशिश नहीं की। भारत में सब को आराधना की स्वतंत्रता है लेकिन जबरदस्ती आराधना ठीक नहीं है।

केंद्रीय विद्यालय में बना दी अवैध मस्जिद, 300 लोग पढ़ने आते हैं नमाज: BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने चेताया- छात्राएँ सुरक्षित नही

भोपाल, केंद्रीय विद्यालय, अवैध मस्जिद, नमाज
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल केंद्रीय विद्यालय में अवैध मस्जिद बनाने पर प्रिंसिपल से जताई आपत्ति

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक मस्जिद बनाकर बाहरी लोगों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के सामने आने के बाद भोपाल से बीजेपी की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ऐतराज जताया है। उन्होंने स्कूल परिसर में मस्जिद बनाए जाने के बाद बाहरी लोगों की आवाजाही को लड़कियों के लिए खतरा बताया है। सांसद ने बच्चों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

यह मामला प्रदेश की राजधानी भोपाल के 7 नंबर बस स्टॉप स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमाँक-2 का है। यहाँ विद्यालय परिसर के अंदर ही एक मस्जिद बना दिया गया है और नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम बाहर से बेरोकटोक आते-जाते रहते हैं। इस बात को लेकर भाजपा सांसद केंद्रीय विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुँच गईं। उन्होंने देखा कि परिसर के अंदर मस्जिद का निर्माण किया गया है और वहाँ पर कुछ लोग नमाज के लिए इकट्ठे हुए हैं।

इसके बाद साध्वी ने केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल से बात की। उन्होंने प्रिंसिपल से इस संबंध में सवाल पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। साध्वी प्रज्ञा ने इस तरह से विद्यालय में बाहर के लोगों की आवाजाही पर आपत्ति जताते हुए कहा कि शुरू में यहाँ पर 15 लोग नमाज के लिए आते थे, लेकिन अब यहाँ 300 लोग आते हैं। स्कूल में पहली से 12वीं तक की बच्चियाँ पढ़ती हैं, जो सुरक्षित नहीं हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में सभी को आराधना की स्वतंत्रता है, लेकिन जबरदस्ती घुसकर नमाज ठीक नहीं है। इसके बाद बीजेपी सांसद ने हबीबगंज थाने की पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल सूर्यकांत पाठक ने सफाई देते हुए कहा है कि स्कूल परिसर में पहले से ही मुस्लिमों के नमाज के लिए स्थान था, लेकिन अब जब शिकायत आई है तो विद्यालय प्रबंधन इस पर विचार करेगा।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि विद्यालय परिसर में नमाज पढ़ने के लिए इजाजत देने वाले प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 भोपाल के उत्तर मध्य क्षेत्र में स्थित है और यहाँ से कॉन्ग्रेस के आरिफ मसूद विधायक हैं।

साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाए कि मामले में राजनीति की जा रही है। प्रिंसीपल ने भी रोकने की कोशिश नहीं की और स्थानीय विधायक आरीफ मसूद भी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस मामले में जांच होगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि सांसद प्रज्ञा कुछ लोगों की शिकायत पर आई हैं। स्कूल में बच्चियां पूरी तरह सुरक्षित है। गार्ड और टीचर बच्चों की पूरी निगरानी करते हैं। मस्जिद में नमाज बहुत पहले से ही पढ़ी जाती है। यथास्थिति बनी हुई है। उन्होंने मामले में सरकार से स्कूल को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *