गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाशोत्सव पर जोशी ने माथा टेका गुरुद्वारों में

गुरु गोबिन्द सिंह के 357वां प्रकाशोत्सव उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

*मंत्री गणेश जोशी ने प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारे में टेका मत्था,प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना।*

देहरादून, 17 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  गुरू गोबिन्द सिंह के 357वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में देहरादून रेसकोर्स तथा प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मानवता की प्रतिमूर्ति, सिख संप्रदाय के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह के 357 वें प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सब उनका 357वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं जो गुरु गोविंद सिंह अपने समय में एक महान सिख गुरु थे जिन्हें सिख और सनातन धर्म के अनुयायी उन्हें धार्मिक उपदेशों और सेवा के कारण सम्मानित करते थे। उन्होंने सिख समाज को शिक्षाएँ दे सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक संदर्भ में मार्गदर्शन किया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अभूतपूर्व योगदान रहा। वह सत्य और धर्म की रक्षा के पथ पर चलते थे तथा उनका जीवन व संदेश हम सबकों एक शक्ति और मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे धर्मरक्षक थे, जिन्होंने धर्म विरोधी शासकों से लोहा लिया और देश की रक्षा के लिए अपने चार साहिबजादों को अर्पित भी किया। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा को हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारे में प्रसाद भी वितरण किया।

इस अवसर पर प्रधान गुलजार सिंह,चरण जीत सिंह,दलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह भसीन, गुरुबक्ष सिंह, प्रधान भगत सिंह सेठी, कुलदीप सिंह, मनमोहन सिंह, डिंपल शरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *