भाजपा सांसद डॉक्टर राय पर टीएमसी का हमला, अस्पताल भर्ती

 

West Bengal News: जलपाईगुड़ी के BJP सांसद पर हमला, TMC वर्कर्स पर लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी से बीजेपी के सांसद डॉक्टर जयंत कुमार रॉय पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि यह हमला टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया है।

हाइलाइट्स:
पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी से बीजेपी के सांसद डॉक्टर जयंत कुमार रॉय पर हमला
अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बीजेपी सांसद ने हमले को लेकर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता11 जून।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी बीजेपी और तृणमूल के बीच टकराव जारी है। शुक्रवार शाम को बीजेपी के सांसद डॉक्टर जयंत कुमार रॉय के ऊपर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वह जख्मी हो गए। जयंत रॉय ने बताया, ‘टीएमसी के गुंडों ने मुझ पर हमला किया। उन्होंने मेरे सिर और बाहों पर बांस के डंडों से हमला किया। मेरे साथ कुछ अन्य लोगों पर भी हमला किया गया। फिलहाल सांसद को नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जलपाईगुड़ी से सांसद डॉक्टर जयंत कुमार रॉय के ऊपर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हमला किया गया। सांसद ने बताया कि हमला करने वालों ने उन पर लाठी-डंडे से सिर और हाथ पर वार किया। कुछ लोग उनके साथ मौजूद थे उन पर भी हमला किया गय। इस दौरान सांसद ने पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोला।

-उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में चल रही है चिकित्सा

-दो कार्यकर्ताओं की भी बांस से बुरी तरह पिटाई

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी के भाजपा सासद डॉक्टर. जयंत राय पर शुक्रवार को हमला हुआ है। जलपाईगुड़ी जिले के आमबाड़ी के भंडारीगछ में यह हमला हुआ है। इस हमले दो भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। घायल सासद समेत भाजपा के दोनों कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम मोहम्मद कमरूल और गोपाल राय है।

बताया जा रहा है कि भाजपा सासद डॉक्टर जयंत राय अपने समर्थकों के साथ आमबाड़ी के भंडारीगछ चुनाव बाद हिंसा पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। तभी तृणमूल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को बास से पीटा गया। घटना के बाद भाजपा सासद डॉक्टर राय ने बताया कि 2 मई को चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल काग्रेस के गुंडों द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। उसके बाद कई भाजपा कार्यकर्ता घर छोड़कर विस्थापित की जिंदगी जी रहे हैं। शुक्रवार को विस्थापित भाजपा कार्यकर्ताओं को वापस उनके घर ले जाने के दौरान यह हमला किया गया। वे अभी ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनके सिर और शरीर के कई हिस्से पर काफी चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन तथा कई अन्य भाजपा नेता उन्हें देखने पहुंचे हैं। इस घटना की भाजपा नेताओं ने निंदा करते हुए घटना के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की माग की है।प्र्त्त

बंगाल में कानून नाम की चीज नहीं

बीजेपी सांसद ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। फिलहाल सांसद का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पेट में भी चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *