विवादित बयान पर फूंका पुतला, कांग्रेस बिना लाग लपेट माफी मांगे:आशा नौटियाल

कांग्रेस पार्टी के विवादित बयान पर गरमाई राजनीति:भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला,

उत्तराखण्ड की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी कांग्रेस को :आशा नौटियाल

देहरादून 28 जुलाई । भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रत्याशी पौड़ी लोकसभा क्षेत्र मनीष खंडूरी का पुतला फूंका है । इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी को उत्तराखण्ड की जनता इस अपमान के लिए कभी भी माफ़ नहीं करेगी ।

राजधानी देहरादून के महानगर कार्यालय के पास भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका । मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उनकी पार्टी के नेता मनीष खंडूरी का पुतला फूंककर गहरा रोष जताया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूरी ने जैसे उत्तराखंड के लोगों को अपमानित किया, इससे जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। उनका यह बयान निंदनीय है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भले माफी मांग ली हो लेकिन उत्तराखण्ड की जनता कभी भी उनको इस अपमान के लिए माफ़ नहीं करेगी ।

कांग्रेस पार्टी ने युवाओं महिलाओं और नौजवानों को अपमानित किया है । ऐसे में कांग्रेस पार्टी को लोगों से बिना लाग लपेट माफी मांगनी चाहिए।

श्रीमती नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र सार्वजनिक हो गया है । कांग्रेस पार्टी केवल वोट की राजनीति करती है। जनता की समस्याओं की कांग्रेस पार्टी को कोई चिंता नहीं है । इसी से कांग्रेस का जनाधार लगातार घटता जा रहा है । इससे कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी बौखलाए हुए हैं और अपनी विफलताओं का ठीकरा सामान्य जन पर फोड़ रहे हैं ।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार जहां उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए निरंतर काम कर रही है और उत्तराखंड को एक नई ऊंचाइयों  की ओर ले जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास का नया अध्याय लिख रहा है । प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति से काम कर रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पास कोई विषय नहीं है तो अब प्रदेश की भोली भाली जनता को अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कामकाज पर जहां प्रदेश की जनता ने 2022 के विधान सभा चुनाव में अपनी मोहर लगाई थी, वहीं एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की पांचों सीटों पर विजयी ध्वज लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक जरूर सिखाएगी।

मोर्चा नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घटते जनाधार से पार्टी पदाधिकारियों की मानसिक स्थिति असंतुलित हो रही है । इसी से वे प्रदेश की जनता को अपमानित कर रहे हैं । भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को विवादित बयान देने के लिए प्रदेशवासियों से सीधे माफी मांगनी चाहिए।
पुतला दहन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज,महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री महानगर प्रभारी गीता रावत,प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, वंदना बिष्ट,प्रिंसी रावत,अंजली सेमवाल, शकुंतला, महा नगर महामंत्री श्रीमती सुषमा कुकरेती एवं अनिता मल्होत्रा, श्रीमती वंदना ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शकुंतला देवी लाल, सुधा रावत,पार्षद सुशीला रावत पूर्व प्रदेश महामंत्री अनुराधा वालिया,महानगर के सभी उपाध्यक्ष,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य,मंडल के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रहे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *