भाजपा ने शुरू की देवस्थानों में साफ-सफाई,धामी कैंची धाम,भट्ट स्वर्गाश्रम,जोशी काली माता मंदिर

देहरादून/ नैनीताल 14 जनवरी 2024। 22 जनवरी को भगवान श्री राम के मन्दिर की अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा होनी है,  उससे पहले आज से ही प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर देश भर के मन्दिरो में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज मुख्यमंत्री धामी ने कैंचीधाम स्थित बाबा नीब करोरी मन्दिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने देहरादून के कई मन्दिरों में चल रहे स्वच्छता अभियान में सेवा कार्य किया । इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा के भव्यतम कार्यक्रम होंगे। उस दिन देवभूमि के सभी मन्दिर सजेंगे ,भजन पूजन होगा और दीप जलाए जाएंगे। उससे पहले मन्दिरों में स्वच्छता बनी रहे इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ को मन्दिरो में स्वच्छता अभियान चलाने का आवाह्न किया गया है। …साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि का कोई भी मन्दिर स्वच्छता के अभियान से न छूटे क्योंकि हम जिस तरह से मानते है कि जब कोई भी बड़ा अनुष्ठान होता है उसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है इसलिए आज से 22 जनवरी तक यह अभियान चालू रहेगा।

*उत्तरायणी पर्व के सुअवसर पर कैंचीधाम, नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का हुआ शुभारंभ।*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम परिसर स्थित श्री राम शिला की साफ़-सफाई कर की पूजा अर्चना**

*मुख्यमंत्री ने रामभक्ति में लीन होकर की रामभजनों की स्तुति*

*कैंचीधाम परिसर और घोड़ाखाल मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान*

*22 जनवरी को रामलला के अयोध्या में विराजमान होने के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड में सांस्कृतिक उत्सव और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन*

प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  कैंचीधाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंचीधाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन जन को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। सर्वप्रथम उन्होंने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना की। फिर कैंची धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। रामभक्ति में लीन होकर रामभजनों की स्तुति की।

मुख्यमंत्री धामी ने इससे पूर्व कैंची धाम में नीब करौरी बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति, एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम में आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया। साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया। स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन शुभमुहूर्त में रामलला अयोध्या में विराजमान होंगें, जो कि हमारे देश के लिए एक शुभ समय और संकेत है। लंबे वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे है। इस उपलक्ष्य पर राज्य सरकार प्रदेश में जन सहभागिता से सांस्कृतिक उत्सव और समस्त धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ सफाई अभियान चला रही है।

*आने वाले पांच दशकों को ध्यान में रखते हुए कैंची धाम का मास्टर प्लान होगा तैयार*

अब कैंची धाम की मान्यता वैश्विक पटल तक पहुंच पहुंच गई है।
हर रोज कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। भक्तों की आस्था, भाव और आने वाले पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन करते हुए सरकार कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है। उससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा और सरकार की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

*मुख्यमंत्री धामी ने किया 24.68 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास*

कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।  मुख्यमंत्री धामी ने 24.68 करोड़ रुपए  लागत के शिलान्यास किए जिसमें सैनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण को 1214.71 लाख,सैनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली का निर्माण कार्य सुधारीकरण और डामरीकरण को 1162.32 लाख, कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग का नाम परिवर्तन कर शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का और नगर निगम हल्द्वानी वार्ड 54 में नीम के पेड़ से प्रताप सिंह बिष्ट के घर तक मार्ग का सुधारीकरण के लिए 90.65 लाख रुपए का शिलान्यास किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्य, भीमताल राम सिंह कैड़ा, रानीखेत प्रमोद नैनवाल, मंडी बोर्ड अध्यक्ष डाक्टर अनिल डब्बू, पेयजल अनुश्रवण समिति अध्यक्ष दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली, नवीन भट्ट, प्रकाश हरबोला, पुलिस उपमहानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन मीना, परगनाधिकारी पी आर चौहान, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मंत्री गणेश जोशी ने भी की मंदिर में साफ-सफाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंदिरों में श्रमदान के आव्हान पर काली माता मंदिर प्रांगण की साफ सफाई करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथी बड़कला स्थित काली माता मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में साफ-सफाई की और श्रमदान किया।
उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर को अयोध्या से प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के लोगों से मकर संक्रांति के दिन से छोटे-मोटे तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का आव्हान किया था जिसमें आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काली माता मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 500 वर्षो की प्रतीक्षा अब जल्द समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राममय है। देशभर में उत्साह मनाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का लोकार्पण करेंगें। अब कुछ ही दिन शेष रह गए है, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने महल में विराजमान होंगें। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम का अपने जन्म स्थान में विराजमान होना प्रत्येक देश को गौरव की बात है।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी शादी की 39वीं वर्ष गांठ पर धर्म पत्नी निर्मला जोशी के साथ काली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

इस अवसर पर श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,महानगर उपाध्यक्ष डाक्टर बबिता सहोत्रा, कार्यक्रम संयोजक मंडल मंत्री राकेश चड्ढा,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता,मोहन बहुगुणा, अशोक गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, प्रमोद थापा, ओम प्रकाश बावड़ी, हेमंत जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *