भाजपा की लोस प्रत्याशी 195 की पहली सूची में अजय टम्टा,माला राज्यलक्ष्मी,अजय भट्ट

Bjp First List 195 Candidates For Lok Sabha Elections 2024 Narendra Modi Amit Shah Rajnath Singh Know All Details
भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, प्रधानमंत्री मोदी बनारस से करेंगे दावेदारी
केंद्र की सत्ताधारी भाजपा लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी है। पार्टी का पूरा फोकस टारगेट 370 हासिल करने का है। इसके लिए पार्टी ने उम्मीदवारों ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को टिकट दिया गया है। देखिए पहली सूची में किन-किन दिग्गजों को मिला टिकट।
मुख्य बिंदु
लोकसभा चुनाव को भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी का नाम
वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी,गांधी नगर से अमित शाह करेंगे दावेदारी
प्रधानमंत्री की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों को मिला टिकट

नई दिल्ली 02 मार्च : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाम शामिल है। प्रधानमंत्री  मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम पहली सूची में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी नाम इस लिस्ट में हैं। 34 केंद्रीय मंत्री, लोकसभा स्पीकर, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिलाओं को पहली सूची में जगह मिली है। 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार इस लिस्ट में हैं।

भाजपा की पहली लिस्ट की बड़ी बातें
भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में अनुजा से 27, अजजा से 18 और ओबीसी से 57 उम्मीदवार हैं। इसमें उत्तर प्रदेश से 51, बंगाल से 20, मध्यप्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12 तेलंगाना से 9, असम से 11 झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। दिल्ली से 5 सीट, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान और निकोबार 1, दमन दीव 1 सीट पर नाम घोषित हुए है। केरल में शशि थरूर के सामने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया गया है।

भाजपा की पहली लिस्ट में किस-किस को मिला टिकट
गांधीनगर – अमित शाह
चांदनी चौक (दिल्ली) – प्रवीण खंडेवाल
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली – मनोज तिवारी
नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज
दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह
वेस्ट दिल्ली – कमलजीत सहरावत
गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया
विदिशा – शिवराज सिंह चौहान
भोपाल – आलोक शर्मा
खजुराहो – बीडी शर्मा
मंडला – फग्गन सिंह
बीकानेर – अर्जुन मेघवाल
अलवर – भूपेंद्र यादव
चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
कोटा- ओम बिरला
झालावाड़- दुष्यंत सिंह
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
लखनऊ – राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति इरानी
गौतम बुद्ध नगर – महेश शर्मा
रामपुर – घनश्याम लोधी
मुजफ्फरनगर – डॉक्टर संजीव बालियान
फतेहपुर सीकरी – राजकुमार चहर
आगरा – डॉक्टर एसएस बघेल
महाराजगंज- पंकज चौधरी
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
चंदौली- महेंद्रनाथ पाण्डेय
जौनपुर- कृपाशंकर सिंह
सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा
आजमगढ़- दिनेश लाल यादव निरहुआ
बासगांव- कमलेश पासवान
कुशीनगर- विजय दुबे
गोरखपुर- रविकिशन
संतकबीरनगर- प्रवीण निषाद
बस्ती- हरीश द्विवेदी
गोंडा- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
आंबडेकर नगर- रितेश पाण्डेय
फैजाबाद- लल्लू सिंह
फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
बांदा- आरके सिंह पटेल
हमीरपुरपुर- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
झांसी- अनुराग शर्मा
जालौन- भानुप्रताप वर्मा
कन्नौज- सुब्रत पाठक
नैनीताल – अजय भट्ट
अल्मोड़ा – अजय टम्टा
टिहरी – माला राज्य लक्ष्मी
त्रिपुरा वेस्ट – विप्लव
उधमपुर – जितेंद्र सिंह
जम्मू – जुगल किशोर शर्मा
अंडमान – विष्णु पडारे
अरुणाचल वेस्ट – किरण रिजिजू
अरुणाचल ईस्ट- तापिर गाव
सिलचर – परिमल
मंगलदोई – दिलीप सेकिया
सरगुजा – चिंतामणि महाराज
तिरुवनंतपुरम – राजीव चंद्रशेखर

29 फरवरी को हुई BJP चुनाव समिति की बैठक
29 फरवरी को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। ये बैठक रात करीब 11 बजे शुरू हुई जो सुबह 4 बजे तक चली थी। माना जा रहा कि इसी में उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई थी। ये बैठक प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई थी जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,अमित शाह,राजनाथ सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल थे। इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *