बरेली लव जिहाद: ‘शिकारी’ और लड़की कोर्ट से भाग गये बुर्के में

बरेली में ‘लव जिहाद’ पर बवाल, हिंदू संगठन के वर्कर्स पर पुलिस का लाठीचार्ज, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
बरेली में एक युवती मुस्लिम युवक (Muslim boy) के साथ लापता हो गई है। घरवालों ने लव जिहाद (Love jihad case) का आरोप लगाते हुए कहा है कि लड़का हिंदुओं के तरह बनकर रहता था। उन्होंने लड़के पर आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उत्तर प्रदेश (UP news) पुलिस (Uttar pradesh police) दोनों की तलाश में जुट गई है।

हाइलाइट्स:
बरेली में 17 अक्टूबर को लापता हो गई थी एक छात्रा
घरवालों ने लगाया बिलाल नाम के युवक पर बेटी को बहलाफुसलाकर ले जाने का आरोप
घरवालों ने सार्वजनिक की बिलाल की हिंदू बनकर रहने की तस्वीरें
तस्वीरों में बिलाल माथे पर चंदन और तिलक लगाए दिख रहा है, हाथों में बांधता था कलावा भी
हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, लापरवाही में चौकी इंचार्ज सस्पेंड
बरेली 21 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश के बरेली में अब लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती को फंसाया। घरवालों का कहना है कि युवक माथे पर चंदन लगाता था और हाथों में मोटा कलावा बांधता था ताकि खुद को हिंदू साबित कर सके। युवती उसके झांसे में आ गई। यह मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद विवाद बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज समेत कुछ सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।

लड़की के पिता ने इलाके के बिलाल घोसी, उसकी मां, बहनों समेत बिलाल के हिंदू दोस्तों शिवम शर्मा और विशाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लड़की घर से आठ लाख रुपए और सोने की चेन ले गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की की लोकेशन हल्द्वानी में मिली है।

8वीं फेल है बिलाल,लड़की कर रही थी बीएससी

मामला किला इलाके का है। बिलाल आठवीं में वह फेल होने पर पढ़ाई छोड़कर पिता के साथ दूध के कारोबार में हाथ बंटाने लगा। लड़की बीएससी करने के साथ ही कंप्यूटर कोर्स भी कर रही थी।

‘हिंदू बनकर रहता था बिलाल, दोस्त बुलाते हैं हंटर बॉय’

लड़की के घरवालों का आरोप है कि बिलाल की हिंदू लड़कों से दोस्ती थी। वह खुद को हिंदू दिखा मंदिर जाता, हाथ में मोटा कलावा बांध माथे पर चंदन तिलक भी लगाता था। घरवालों ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बिलाल को उसके दोस्त हंटर बॉय कहते हैं,उसने भी अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर नाम के आगे हंटर बॉय लिखा है।

हिंदू संगठनों पर लाठीचार्ज,चौकी इंचार्ज सस्पेंड

सूचना पर कई हिंदू संगठन थाने के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हिंदू संगठनों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद विवाद बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज समेत सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।

लड़की का कथित वीडियो आया सामने

पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर मामला बढ़ने के बाद छात्रा का कथित एक वीडियो सामने आया है। जिसमें छात्रा ने कहा है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से बिलाल के साथ गई है।

लव जिहाद: बरेली का बिलाल प्रेमिका के लिए माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर कैसे बना हिन्दू, पढ़ें पूरी कहानी

बरेली लव जिहाद मामले में लड़की के पिता की ओर से मोहल्ले के बिलाल घोसी, उसकी मां, बहनें, शिवम शर्मा, विशाल और उसकी पत्नी के खिलाफ़ फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की के परिवार और हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का आरोप था कि यह लव जिहाद का मामला है। हिंदू बनकर बहला-फुसलाकर लड़की को अगवा किया गया है। उसे दिल्ली ले जाया गया। वहां जबरन उसके बयान का वीडियो वायरल कराया जा रहा है। इस मामले में बरेली में मंगलवार को किला थाने में जमकर बवाल हुआ। उन्होंने प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मामले में किला थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और दरोगा समेत तीन पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे,आठवीं फेल बिलाल, बीएससी कर रही छात्रा
पूरे दिन किला थाने में बवाल रहा। आरोपी लड़का लड़की के साथ सातवीं तक पढ़ा था। आठवीं में फेल होने के बाद उसने दूध दही का पैतृक कारोबार संभाल लिया। लड़की उसे पहले से जानती थी। पुलिस को उसकी लोकेशन पहले हल्द्वानी मिली थी। अब वह दिल्ली में है।
बिलाल हिन्दू दोस्तों के साथ उनकी तरह ही बनकर रहता था। वह मंदिर जाता था और माथे पर तिलक और चंदन भी लगाता था। उसके हाथ में कलावा बंधा रहता था। दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। लड़की के परिजनों के मुताबिक दो साल पहले बिलाल ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। लड़की के पिता के मुताबिक बिलाल उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। उसने उनकी बेटी को गुमराह कर उसे अगवा किया है। वह और उसके साथी उनकी बेटी की हत्या भी कर सकते है। आरोपी लड़का माथे पर टीका लगकर, कलावा बांधकर घूमा करता था। उसके दोस्त भी ऐसे ही घूमते थे। वह लोग मंदिरों में जाते थे। अब भी उसके कई साथी ऐसे ही गलियों में घूमते थे।

कोर्ट के बाहर खड़ी रह गई पुलिस, फरार हो गये लड़का – लड़की
मंगलवार सुबह पुलिस को लोकेशन मिली कि लड़का और लड़की दिल्ली में हैं। इसके बाद दो दरोगाओं के साथ आठ पुलिस कर्मी दिल्ली पहुंच गये। पुलिस साकेत कोर्ट के बाहर थी। जबकि लड़का और लड़की वकीलों के साथ अंदर थे। बरेली में किला थाने में जब उन्हें बवाल की सूचना मिली तो वकीलों ने उनके मोबाइल नंबर बंद करवा दिये जिसकी वजह से उनकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। बाद में वकीलों ने दोनों को बुर्के पहना कर कोर्ट से भगा दिया। ्की्क्की््की्क्की्की्क्की
पुलिस बाहर खड़ी फोटो लेकर निकलने वालों का मिलान करती रह गई। बवाल न होता तो पुलिस लड़की को बरामद कर लेती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *