अमेरिकी संस्था कर्मोदय ने बांटे राशन किट

देहरादून 21 नवंबर।आज देव भूमि समिति के द्वारा कर्मोदय के सहयोग से उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में जरूरतमंद लोगों को हजारों राशन किट वितरित की गई | कोई भूखा नहीं सोए की पहल पर गांवों में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित की गई |यह राशन उन लोगों को वितरण की गई जो सरकारी राशन से वंचित रह जाते हैं| | कर्मोदय के द्वारा चमोली के माणा क्षेत्र में लिए 500 राशन किट भेजी गई जिसे जल्दी ही वहां के क्षेत्रों में बांटा जाएगा कर्मोदय एक अमेरिकी संगठन है जिसका मुख्यालय अमेरिका में स्थित है| कर्मोदय के द्वारा लॉकडाउन में लाखों राशन किट, तथा स्वास्थ्य सामग्री संपूर्ण भारत में वितरण की गई कर्मोदय के सीईओ तथा अध्यक्ष श्री श्रीधर का कहना है कि हमारी संस्था कर्मोदय का उद्देश्य भारत को शिक्षा और स्वास्थ्य में सशक्त बनाना है, तथा कर्मोदय हर मुश्किल घड़ी में भारत का सहयोग करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *