गंगोत्री हाईवे पर बस खाईं में,आठ मौतें,27 बचाये

गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना, 8 की मौत:बस 50 मीटर गहरी खाई में गिरी; 27 का रेस्क्यू

अधिकारियों ने बताया कि बस नंबर UK07PA-8585 दुर्घटना का शिकार हुई है। इसमें 32-33 लोग सवार थे।
गंगोत्री 20 अगस्त। उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास रविवार (20 अगस्त) शाम को एक बस खाई में गिर गई। दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। 27 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 10 की हालत गंभीर है। बस में 32-33 पैसेंजर्स सवार थे।

उत्तरकाशी के DM और SP ने बताया कि बस नंबर UK07PA-8585 50 मीटर गहरी खाई में गिरी है। बचाव अभियान चल रहा है।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक बस में गुजरात के लोग सवार थे। ये गंगोत्री धाम की यात्रा करके लौट रहे थे। गंगनानी के पास ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया। इससे बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने के बाद पेड़ों के बीच जाकर अटक गई।

जानकारी के मुताबिक 33 यात्रियों के साथ त्रिमूर्ति ट्रैवल्स की बस गंगोत्री धाम से यात्रा के बाद वापस लौट रही थी।

गंगोत्री धाम से लौटती भावनगर (गुजरात) के तीर्थयात्रियों की तेज रफ्तार बस गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक महिला तीर्थयात्री सहित सात की मौत हो गई और 28 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है।
100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस एक पेड़ के सहरे अटक कर रुकी। इस स्थान पर वर्ष 2010 में एक कांवड़ यात्रियों का ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 27 कांवड़ यात्रियों की मौत हुई थी। रविवार को जो बस पलटी है, उसका चालान भी हुआ है। बस की आरसी और परमिट सीज हुए हैं। उसके बाद भी बस का संचालन जारी रहा।
गुजरात के रहने वाले हैं तीर्थयात्री
जानकारी के मुताबिक, भावनगर गुजरात के तीर्थयात्री 16 अगस्त को हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए चले थे। इसमें चालाक परिचालक सहित 35 तीर्थयात्री सवार थे। यमुनोत्री धाम के दर्शन कर शनिवार को तीर्थयात्री उत्तरकाशी पहुंचे। रविवार की सुबह तीर्थयात्रियों की बस गंगोत्री दर्शन के लिए गई और दोपहर में गंगोत्री से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई।
तेज रफ्तार बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में गिरी
चालक बस को काफी तेज चला रहा था तो तीर्थयात्रियों ने चालक को टोका भी था। करीब 4 बजे गंगनानी से 100 मीटर गंगोत्री की ओर तेज रफ्तार बस क्रैश बैरियर तोड़ते हुए 100 मीटर खाई में गिरने के बाद एक पेड़ और कुछ समय पहले हुई ट्रक दुर्घटना के मलबे पर अटक गई। इससे बस भागीरथी नदी में गिरने से बची।

तीर्थयात्री हतल जर्नादन राजगुरु ने कहा कि बस चालक शुरू से ही तेज रफ्तार में बस चला रहा था। तीर्थयात्रियों ने बस चालक से धीरे चलाने के लिए भी कहा था,परंतु उसके बाद भी बस की रफ्तार नियंत्रित नहीं हुई। तीर्थयात्री जयदीप ने कहा कि तेज रफ्तार के दौरान उन्हें कई बार डर भी लगा है।

कांवड़ यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने किया रेस्क्यू
बस दुर्घटना की आवाज सुनगर गंगनानी के व्यापारी और गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ यात्री रेस्क्यू के लिए पहुंंचे। अधिकांश घायलों को गंगनानी के स्थानीय निवासियों और कांवड़ यात्रियों ने निकाला। गंभीर घायलों को एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू किया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

दुर्घटना की सूचना मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है।

दो घंटे तक चला बचाव कार्य

रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे के अंतराल में 27 घायलों को सड़क तक पहुंचाया,जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस के अंतर फंसे एक घायल को देर शाम को एसडीआरएफ की टीम ने कटर से बस के एंगल व सीट को काटकर निकाला। घायलों को एंबुलेंस,ट्रक व निजी वाहनों के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी गुजराती यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत, 28 घायल

Uttarakashi bus accident: उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे गंगनानी के निकट एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई है. बस में 35 तीर्थयात्री सवार थे. 28 घायल यात्रियों को खाई से निकाल लिया गया है. 7 लोगों की मौत की सूचना है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिला प्रशासन ने किसी भी जानकारी के लिए 7500337269/1374-222722, 222426 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

तस्वीरों में देखिए दुर्घटना..

रस्सी की मदद से लोगों को खाई से बाहर निकाला गया।

दुर्घटना के बाद खाई में पड़ा बस का मलबा।

दुर्घटना के बाद 27 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख जताया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दुरू पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- दुर्घटना में कुछ लोगों की जान जाने और कुछ के घायल होने की खबर मिली है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। ईश्वर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति दे। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *