दीपावली तक बंद रहेगी हर की पैड़ी पर गंगा,

गंगा बंदी आज आधी रात से, दीपावली की रात छोड़ा जाएगा जल, सभी गंगा घाटों नहीं के बराबर रहेगा पानी
दशहरा से दीपावली तक होने वाली गंगा बंदी दशहरा की आधी रात से लागू हो रही है।
हर वर्ष की भांति दशहरा से दीपावली तक होने वाली गंगा बंदी दशहरा की आधी रात से लागू हो रही है इसके चलते अगले दिन से हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर गंगा स्नान को गंगा जल की उपलब्धता नहीं के बराबर होगी।
हरिद्वार। 06 अक्टूबर। अगर आप दशहरा से दीपावली के बीच गंगास्नान को हरिद्वार आने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो सतर्क हो जाए। क्योंकि हर वर्ष की भांति दशहरा से दीपावली तक होने वाली गंगा बंदी दशहरा की आधी रात से लागू हो रही है, इसके चलते अगले दिन से हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर गंगा स्नान को गंगा जल की उपलब्धता नहीं के बराबर होगी।

आचमन को गंगा जल रहेगा उपलब्ध

इस दौरान हरकी पैड़ी भागरथी बिंदु से आने वाली गंगा की अविछिन्न धारा से आचमन को गंगा जल उपलब्ध रहेगा। गंगा घाटों पर गंगा जल की उपलब्धता दीपावली की रात से होगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक ने इसकी पुष्टि की।

गंगा बंदी दशहरा आधी रात से हो जाएगी आरंभ

उन्होंने बताया कि गंगनहर बंदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। नहर की सफाई को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नहर की वार्षिक साफ-सफाई के लिए नहर बंदी का प्रस्ताव विभाग मुख्यालय भेज दिया गया था। नहर बंदी दशहरा आधी रात से आरंभ हो जाएगी। नहर का पानी अगले 24 घंटों में पानी के सूख जाने पर सफाई का काम आरंभ कर दिया जाएगा।

दीपावली की आधी रात से की जाएगी गंगाजल की आपूर्ति
कहा कि इस समय वह निजी कार्य के कारण दो दिन के अवकाश पर हैं। साफ-सफाई के बाद दीपावली की आधी रात से नहर में गंगाजल की आपूर्ति की पहले की तरह अबाध गति से आरंभ कर दी जाएगी। बंदी को लेकर नोएडा सहित आगे के सभी स्टेशन और जिलों को संदेश भेजा जा चुका है, जिससे वह अपनी-अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की समुचित व्यवस्था कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *