ज्ञान:फ्रिज कितना सुरक्षित? कच्ची सब्जियां होंगी ख़राब,गुंथे आटे की रोटियां करेंगीं बीमार

जरूरत की खबरपहले से गूंथे आटे की रोटियां करेंगी बीमार:कच्ची सब्जी हो जाएगी खराब; फ्रिज का खाना कितने घंटे तक रहता है सेफ

गर्मी बढ़ती ही जा रही है। साथ ही साथ खाना जल्दी खराब होने का डर भी बढ़ रहा है। ऐसे में फ्रिज ही सहारा है।

जहां लोग पकी सब्जी, ताजी सब्जी, बचे हुए दाल-चावल, फल, दूध और गूंथा आटा सब रख देते हैं।

यह सोचकर कि जरूरत पड़ने पर जब निकालेंगे तो वो खराब नहीं होंगे।

क्या आपको पता है कि फ्रिज के अंदर खाना रखने की भी एक लिमिटेशन होती है।

आज जरूरत की खबर में हम फ्रिज में क्या रखना चाहिए या क्या नहीं इसके नियम बताएंगे।

सवाल: फ्रिज में रखा खाना खराब क्यों नहीं होता है?
जवाब: फ्रिज का टेम्प्रेचर बाहर के टेम्प्रेचर से कम होता है। इस वजह से जो बैक्टीरिया बाहर के ज्यादा टेम्प्रेचर में पनपकर खाने को खराब करते हैं, वही फ्रिज के अंदर के कम तापमान में पनप नहीं पाते।

यानी ऐसा माना गया है कि फ्रिज में साल्मोनेला, ई-कोलाई और बोटुलिनम जैसे बैक्टीरिया कम डिवेलप होते हैं। यही कारण है कि फ्रिज के अंदर रखा खाना और दूसरी चीजें एक तय समय तक सेफ रहती हैं।

सवाल: इसका मतलब एक निश्चित समय के बाद फ्रिज के अंदर का खाना खराब होने लगता है?
जवाब: न्यूट्रिशनिस्ट अंजू विश्वकर्मा कहती हैं बिल्कुल ऐसा ही होता है। कुछ लोग जानबूझकर ज्यादा खाना बनाकर फ्रिज में रखते हैं यह सोचकर कि बाद में आराम होगा।

लोगों को पता होना चाहिए कि ऐसे कई फूड आइटम्स हैं जो एक तय समय के बाद फ्रिज में ही खराब हो जाते हैं। इसके साथ ही खाने की चीजों के पोषक तत्व भी फ्रिज के अंदर ही खत्म हो जाते हैं।

फ्रिज में रखें खाने के खराब होने की 3 और वजह पढ़ें

कुछ लोगों फ्रिज बहुत गंदा रखते हैं। इस वजह से उसमें मच्छर, मक्खियां, कीड़े पनपने लगते हैं। ये कीड़े खाने को संक्रमित करते है। जिससे खाना खराब हो जाता है। हमें लगता है कि फ्रिज में खाना है तो अच्छा ही होगा, इसलिए उसे खा लेते हैं। खराब खाना खाने से पेट में गैस, अपच, पेट में इन्फेक्शन और फूड पॉइजनिंग की समस्या होने लगती है।
फ्रिज में लोग ठंसू-ठूंसकर सामान रखते हैं। इस वजह से उसमें हवा आने-जाने की जगह नहीं बचती है। इससे कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं।
ज्यादा दिन तक खाना फ्रिज में स्टोर करने से भी बैक्टीरिया पनपते हैं। ये हमें बीमार करते हैं, डायरिया के कारण भी बनते हैं।

सवाल: क्या हर कच्ची सब्जी फ्रिज में रख सकते हैं?
जवाब: ऐसा करना सही नहीं है। लोगों को ऐसा लगता है कि फ्रिज में हर कुछ रखा जा सकता है जो गलत है। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी के अनुसार, नीचे कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फ्रिज में न रखें…

आलू: आलू में स्टार्च होता है। यह फ्रिज के टेम्प्रेचर से ब्रेक होकर शुगर में बदलने लगता है। इस वजह से आलू मीठा हो जाता है। फ्रिज में रखे आलू को पकाने पर एक्रायलामाइट नाम का हानिकारक केमिकल रिलीज होता है। यह हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।

टमाटर: टमाटर की बाहरी स्किन फ्रिज में रखने से खराब हो जाती है। इससे इसके स्वाद पर असर पड़ता है। इसलिए एक्सपर्ट हमेशा ज्यादा टमाटर फ्रिज में नहीं रखने की सलाह देते हैं। ज्यादा पके हुए टमाटर को दो दिन के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। इसे स्टोर करने के लिए कागज के बैग में रखें।

प्याज: प्याज न तो फ्रिज में रखना चाहिए न ही प्लास्टिक बैग में। फ्रिज में रखने से प्याज मुलायम और बेकार हो जाती है। इसे धूप से बचाकर सामान्य टेम्प्रेचर वाली जगह पर रखना चाहिए।

खीरा: खीरे को फ्रिज में रखने से उसकी ऊपरी त्वचा खराब हो जाती है। नॉर्मल टेम्प्रेचर में खीरा रखने से अधिक दिनों तक सुरक्षित रहता है।

लहसुन: कटी और साबुत दोनों ही तरह की लहसुन को फ्रिज में न रखें। यह नर्म होकर अंकुरित हो जाएगा। इसके जो गुण हैं वो भी खत्म होने लगते हैं।

सवाल: पके हुए खाने को फ्रिज में कितने दिन तक रख सकते हैं?
जवाब: यहां हम बेसिक खाने के बारे में बता रहे हैं…

चावल: पके हुए चावल दो दिन के अंदर खा लें। खाने से पहले इसे कुछ देर के लिए नॉर्मल टेम्प्रेचर पर रखें। उसके बाद गर्म करके खाएं।

रोटी: रोटी बनाने के 8 से 12 घंटे के अंदर खानी चाहिए। फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। ज्यादा दिन तक फ्रिज में रोटी रखकर खाने से पेट रिलेटेड समस्या हो सकती है।

दाल: फ्रिज में दाल रखकर न खाएं। दाल की पौष्टिकता बनाए रखने के लिए इसे ताजा बनाकर खाना चाहिए। अगर दाल बच जाती है तो दूसरे दिन ही खा लें। वर्ना पेट दर्द और एसिडिटी हो सकती है।

सवाल: कई फल-फ्रूटस ज्यादा कट जाते हैं, ऐसे में क्या कटे हुए फल फ्रिज में रख सकते हैं?
जवाब: बिल्कुल भी नहीं। इन्हें फ्रिज में रखना ही नहीं चाहिए। यह आपकी सेहत को खराब कर सकता है।

आमतौर पर भी कटे फल बहुत देर तक रखकर नहीं खाना चाहिए। फल जब भी खाना हो उसे उसी वक्त काटें।

सवाल: बार-बार आटा गूंथना झंझट लगता है इसलिए लोग एक ही बार में ज्यादा आटा गूंधकर फ्रिज में रख देते हैं, यह भी गलत है क्या?
जवाब: हां। आटा हमेशा रोटी बनाने के दस मिनट पहले गूंथना चाहिए। जब हम आटे में पानी मिलाते हैं तब उसके अंदर केमिकल बदलाव होता है। इसलिए आटे को गूंथते ही फौरन रोटी बना लेनी चाहिए।

आयुर्वेद एक्सपर्ट प्रताप चौहान के मुताबिक बासी आटे में माइक्रोन्यूट्रिएंट कैपेसिटी कम होने लगती है। जैसे ही हम उसे खाते हैं उससे अपच और एसिडिटी की प्रॉब्लम भी होती है। ताजा गूंथा आटा बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

हां एक और बात याद रखें कि गूंथे हुए आटे को जब हम फ्रिज में रखते हैं तब फ्रिज मे मौजूद रे (किरण) उसमें चली जाती है, जो स्वास्थ्य बिगाडती है। यह वाला आटा काला हो जाता है। जिसकी रोटी कड़क बनती है। उसे पचाना आसान नहीं होता।

यें 3 चीजें भी नहीं रख सकते हैं फ्रिज में

ब्रेड
कॉफी
शहद

सवाल: फ्रिज में दूध स्टोर करने का तरीका क्या है?
जवाब

दूध को सही तरह से फ्रिज में स्‍टोर करने के कुछ आसान तरीके हैं। इससे दूध न तो फटेगा न ही उसका स्‍वाद खराब होगा।

कच्चा नहीं उबाल कर फ्रिज में रखें

दूध को उबालकर ठंडा कर लें। फिर उसे फ्रिज के अंदर रखें। इससे दूध 4 से 5 दिन तक फ्रेश बना रहेगा।

सही तरीके से रखें

उबले हुए दूध को फ्रिज में सही जगह पर रखें। इसे किसी बर्तन से ढंक दें। इससे दूध में फ्रिज में रखे दूसरे फूड आइटम की महक नहीं जाएगी। दूध को फ्रिज के दरवाजे पर न रखें। यहां कम कूलिंग होती है।

दूध को फ्रीजर में न रखें

बहुत लोग दूध का पैकेट लाने के बाद उसे तुरंत नहीं उबालते। उस को फ्रीजर में रख देते हैं। ऐसा करने से बचें, इससे वो फट सकता है। सही तरीका ये है कि दूध को स्‍टील के बर्तन में डाल कर ढंक कर फ्रीजर के अंदर रखें।

अंत मे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *