जम्मू-कश्मीर के नये परिसीमन में विस्थापितों को तीन सीटें

Amit Shah Reply On Jammu Kashmir Recognition Amendment Bill In Lok Sabha Latest News
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन से क्या बदल गया पूरा सीन, अमित शाह ने पूरा बताया
Amit Shah on Jammu-Kashmir: अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश करते हुए विपक्ष पर जमकर तंज कसा। शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जो कश्मीर में गलतियां की हैं उसका खामियाजा कश्मीर को उठाना पड़ा। शाह ने राज्य में परिसीमन के बाद सीटों की घोषणा की
मुख्य बिंदु
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में सीटों का किया ऐलान
परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अब सीटों की संख्या बढ़कर 114 हो जाएगी
POK के लिए 24 सीटों को रिजर्व किया गया है
अरे यार अधीर रंजन.. भाषण में टोका टाकी से कांग्रेस सांसद पर खीझ गए अमित शाह
नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन बिल 2023 और जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पर पर लोकसभा में बहस का जवाब देते हुए कहा नाम से सम्मान जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग देख पाते हैं जो अपने से पीछे से रह गओ लोगों की अंगुली पकड़ उसे संवेदना से आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग इसे नहीं समझ सकते हैं जो इसका उपयोग वोट बैंक के लिए करते हैं। शाह ने कहा कि यह बिल 70 वर्षों से जिनपर अन्याय हुआ, अपमानित हुए और जिनकी अनदेखी की गई, उनको न्याय दिलाने का बिल है। शाह ने साथ ही जम्मू-कश्मीर परिसीमन के बाद राज्य में विधानसभा में सीटों का भी ऐलान कर दिया।

शाह ने बताया परिसीमन से क्या बदल गया

शाह ने बताया कि जो संशोधन है कि आने वाले दिन में हर कश्मीरी तो प्रताड़ित है वो याद रखेगा, हर कश्मीरी जो पिछड़ा है वो याद रखेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 70-70 साल से दर-दर की ठोकरे खाने वाले अपने ही भाई-बहनों को न्याय दिलाने के लिए दो सीटों का रिजर्वेशन दिया। अपना देश छोड़कर POK छोड़कर यहां शरणार्थी बने लोगों को आरक्षण दिया। जो कमजोर लोग को पिछड़ा वर्ग वाला संवैधानिक शब्द दिया।
संसद में कश्मीर की सियासत बदलने वाला बिल, अमित शाह ने नेहरू की तरफ इशारा कर कांग्रेस को छेड़ा

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन का आंकड़ा समझिए

UT पहले सीटें अब सीटें
जम्मू 37 43
कश्मीर 46 47
POK (रिजर्व) — 24
ST — 9
कश्मीरी विस्थापितों को — 2
POK से विस्थापित को — 1
नामांकित 2 5

कहां कितनी सीटें, जानिए

परिसीमन का जिक्र करते हुए शाह ने बताया कि परिसीमन की जो सिफारिश है उसको कानूनी जामा पहनाकर आज इसे संसद के सामने रखा है। शाह ने बताया कि दो सीटें कश्मीर विस्थापितों के लिए आरक्षित होंगी। एक सीट POK के विस्थापित व्यक्तियों के लिए दी जाएगी। इसमें से एक महिला होना जरूरी है। 9 सीटें ST के लिए आरक्षित की गई है। SC के लिए भी सीटों का आरक्षण किया गया है। परिसीमन आयोग की सिफारिश के पहले जम्मू में पहले 37 सीटें थीं जिसे अब 43 कर दी गई है। कश्मीर में पहले 46 सीटें थी अब 47 हुई है। POK की 24 सीटें हमने रिजर्व रखी है। क्योंकि वो हिस्सा हमारा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहले 107 सीटें थीं जो अब बढ़कर 114 हो गई हैं। पहले दो नामांकित सदस्य हुआ करते थे अब 5 सदस्य होंगे। कश्मीर के कानून के हिसाब से दो महिलाओं को राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है। धारा 15 के अनुसार किया जाता है। अब इसमें कश्मीरी प्रवासियों में 2, जिसमें एक महिला और POK से एक नामांकन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *