गायक जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिर कर गंभीर घायल, मुम्बई के अस्पताल में सर्जरी

Singer Jubin Nautiyal Injured In Accident

Jubin Nautiyal: सीढ़ियों से गिरे सिंगर के सिर पर आई गंभीर चोट, सीएम धामी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है।

सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।

बता दें, कुछ समय पहले जुबिन सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में आए थे। जिस पर जुबिन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
जुबिन नौटियाल

मीडिया से बातचीत में जुबिन ने कहा था कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं।
सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर था। शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *