ईको सेंसिटिव जोन के नये आदेश पर रिव्यू पिटीशन दायर करे केंद्र:धामी

नई दिल्ली 25 जूून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के विकास के इकोलोजी और इकोनोमी में संतुलन पर फोकस किया जा रहा है। वनाग्नि को रोकने के लिए प्रभावी योजना पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समस्त राष्ट्रीय पार्कों / वन्य जीव विहारों की परिधि से एक किलोमीटर की दूरी में स्थित क्षेत्र को ईको-सेंसेटिव जोन घोषित किये जाने संबंधी न्यायालय के आदेश 03.06. 2022 से उत्तराखण्ड जैसे वन बाहुल्य प्रदेशों को यथावश्यक छूट प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर से रिव्यू पिटीशन दायर करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नई शिक्षा नीति पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को प्राथमिकता के आधार पर कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *