सकारात्मकता को दें बढ़ावा: नरेंद्र ठाकुर, विश्व संवाद केंद्र वार्षिकी 2022 का विमोचन

भारत की संस्कृति,प्रकृति पर्यावरण की प्रहरी के रूप में
समाज के सकारात्मक विमर्श में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण
स्वरोजगार से लोग बन रहे आत्मनिर्भर
विश्व संवाद केन्द्र वार्षिकी 2022 का विमोचन


देहरादून, 25 फरवरी। विश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी 2022 विशेषांक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत मुख्यालय 15 तिलक रोड़ देहरादून में किया गया।
वार्षिकी विशेषांक विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर,श्री विजय निदेशक विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड एवं श्री सुरेन्द्र मित्तल अध्यक्ष विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड ने दीप प्रज्वलन कर किया।

वार्षिकी 2022 विमोचन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि वार्षिकी-2022 में लेखकों ने समसामयिक विषयों पर अपने जो लेख लिखे हैं वे समाज में नकारात्मकता को सकारात्मकता प्रदान करने में काफी सहायक हैं। आज मीडिया की भूमिका समाज में सकारात्मक कार्य और संवाद को दिखाने की जरुरत है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए विषय से भटकाना ठीक नहीं है। कई मौके पर मीडिया में नकारात्मक समाचारों के प्रसारण से ऐसा प्रतीत होता है कि समाज में अच्छे काम हो ही नहीं रहे हैं। वर्तमान समय में मीडिया को समाज में सकारात्मक समाचारों को दिखाने की आवश्यकता है ताकि समाज को सही समय पर अच्छे संदेश मिले। इस संदेश को देकर राष्ट्र और समाज के विकास में सहभागी बनना होगा।

मुख्य वक्ता नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि स्वरोजगार से  आत्मनिर्भर होते लोग समाज को भी आत्मनिर्भर बना रहे हैं। मीडिया को समाज के स्वरोजगार और स्वावलम्वन की दिशा के कार्य दिखाने की आवश्यकता है ताकि समाज में फैली नकारात्मकता दूर की जा सकें। समाज बदलने को समाज की सज्जन शक्ति जाग्रत हो। समाज बदलने को सज्जन शक्ति को कोई न कोई अच्छा काम हाथ में लेना पड़ेगा तभी हमारा सुप्त समाज सक्रिय होगा।
वार्षिकी 2022 के सम्पादक डॉक्टर दिनेश उपमन्यु ने कहा कि संघ की गतिविधियाँ समाज के सामने आये,इसीलिए संघ के प्रचार विभाग से पर जागरण पत्रिका एवं वार्षिकी प्रकाशित की जाती है। समाज में अच्छे विचार प्रदान करने को यह एक उत्कृष्ट कार्य है। उन्होंने कहा कि वार्षिकी एक  इतिहास लेखन दस्तावेज है। इसमें 2022 की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख घटनाक्रम लेखों में विद्वान लेखकों ने सजीवता से संजोये हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र अध्यक्ष सुरेन्द्र मित्तल ने विश्व संवाद केन्द्र की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दे आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सर्वश्री सुशील कुमार क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख, तपन कुमार क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रमुख, राज कुमार टांक सचिन विश्व संवाद केन्द्र, किसलय प्रांत प्रचार प्रमुख, ब्रिजेश बनकोटी सह प्रांत प्रचार प्रमुख,श्री संजय विक्रान्त वीर, रणजीत सिंह ज्याला हिमालय हुंकार पत्रिका के सम्पादक, कमल किशोर डुकलान ‘सरल’,स्तंभ लेखक, देवेन्द्र भसीन, शाक्य ध्यानी, जसपाल खत्री प्रांत बौद्धिक प्रमुख, राजेंद्र पंत प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख, भजन सिंह खत्री सह विभाग संघ चालक , विक्रम ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *