21अन्य के साथ वंदना कटारिया को तीलू रौतेली और 25 लाख, ग्राफिक एरा से भी 10 लाख

हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत 22 को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्‍कार, 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों को आठ अगस्त को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पहली बार इन पुरस्कारों में कोरोना योद्धा को भी शामिल किया गया है।

भारतीय हाकी टीम में अपने दमदार गोल से बेहतर प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्‍कार मिलेगा।

देहरादून06 अगस्त: टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों को आठ अगस्त को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पहली बार इन पुरस्कारों में कोरोना योद्धा को भी शामिल किया गया है। दून में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए जायेंगे।

वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये की प्रोत्‍साहन राशि देने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की है। कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में एक नई आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हाकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य में एक नई आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए   आर्थिक     प्रोत्साहन का प्रविधान शामिल होगा।

वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार खेली। खेल में हार-जीत लगी रहती है।
ज्ट्रे

टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूक गई। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ हार के साथ ही महिला हॉकी टीम का ओलंपिक पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया। वहीं टीम का हिस्सा बनीं हरिद्वार की वंदना कटारिया के भाई का कहना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार खेली। खेल में हार-जीत लगी रहती है। लेकिन टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही उनके लिए पदक है। वंदना के प्रदर्शन से परिवार और गांव के लोग उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वंदना जब गांव लौटेंगी तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

बता दें कि भले की भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाई, लेकिन वंदना कटारिया ने ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वंदना ने तीन गोल दागे और टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।

वंदना ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी का यह खिताब भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि 1984 के बाद किसी भारतीय ने ओलंपिक में हैट्रिक नहीं लगाई थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं वंदना

वंदना कटारिया का जन्म 15 अप्रैल 1992 में रोशनाबाद में ही हुआ है। वंदना कटारिया ने पहली बार जूनियर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 2006 में प्रतिभाग किया। वर्ष 2013 में देश में सबसे अधिक गोल करने में सफल रहीं। जर्मनी में हुए जूनियर महिला विश्वकप में वंदना कटारिया कांस्य पदक विजेता बनीं।

वंदना ने हॉकी में फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी वंदना कटारिया ने पढ़ाई के साथ हॉकी को अपना कॅरियर बनाने के लिए जी जान से मेहनत की है।

2021 मई में पिता नाहर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था। तब गांव नहीं आ पाई थीं। तब वह ओलंपिक के लिए बेंगलुरु में चल रहे कैंप में तैयारी कर रही थीं। उनकी मां समेत चार भाई और पांच बहनें हैं। सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। वंदना और अंजलि की अभी शादी नहीं हुई है।

अपने गांव में शुरू विवाद पर वंदना कटारिया ने अपील की है कि उनका परिवार कई संकटों से दो-चार है और उनकी मुसीबत और न बढ़ाई जाए। उन्होंने अपने परिजनों से भी पड़ोसियों के दुर्व्यवहार की ओर ध्यान न देने को कहा और भरोसा दिया कि देश की जनता ही उन्हें जवाब दे देगी।

उधर देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय ग्राफिक एरा की प्रतिनिधि रेखा घनसाला ने वंदना के घर जाकर 10 लाख रुपए देने और सम्मानित करने की घोषणा की। इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर सुभाष गुप्ता भी थे।

मानवाधिकार आयोग ने हरिद्वार एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

देहरादून: उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग ने हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे छोडऩे और जातिसूचक शब्द कहने की घटना का संज्ञान लिया है। इस घटना को लेकर आयोग ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबुदेई को चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति अखिलेश चंद्र शर्मा और आरएस मीणा की तरफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को अखबार की प्रति भेज कर उन्हें पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है। आयोग ने इस प्रकरण में पुलिस ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है।

फिर नहीं होगी घटना की पुनरावृत्ति

रोशनाबाद गांव के निर्वतमान ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने वंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी और जातिगत टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि गांव के प्रबुद्ध लोग वंदना के घर जाएंगे और घटना पर खेद जताएंगे। साथ ही, उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। पूरे देश को रोशनाबाद गांव और वंदना कटारिया पर नाज है। हम वंदना की मां के ऋणी हैं, जिन्होंने वंदना कटारिया जैसी संतान को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। बताया कि वंदना के घर आने पर गांव में समारोह कर उसे और परिवार को सम्मानित किया जाएगा।

वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत की। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस बार 120 आवेदन आए थे। जिला स्तर पर स्क्रूटनी के बाद 59 नाम राज्य स्तरीय चयन समिति के पाए भेजे गए। समिति ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, बालिका शिक्षा, कोविडकाल में जरूरतमंदों की सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों के नाम फाइनल किए। विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद शुक्रवार शाम को शासन ने इनकी सूची जारी कर दी। इसमें हरिद्वार जिले की निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है। इसके अलावा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार के लिए भी 22 कार्यकर्त्रियों का चयनित किया गया।

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार

खेल :- वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भंडारी। पर्वतारोहण :- रीना रावत (उत्तरकाशी), शिक्षा व महिला जागरूकता :- डाक्टर राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), महिला स्वयं सहायता समूह:- श्यामा देवी (देहरादून), सामाजिक कार्य :- अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चम्पावत), शिक्षा, अनुसंधान व विकास :- डाक्टर कंचन नेगी (देहरादून), कोविड संबंधी कार्य:-चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल), कोरोना योद्धा बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़), महिला स्वास्थ्य एवं पोषण :- नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर), गैर सरकारी संगठन : -बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर), स्वरोजगार :- ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा), बालिका शिक्षा :- रेखा जोशी (पिथौरागढ़), कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन :-पूनम डोभाल (टिहरी)।

राज्य स्तरीय पुरस्कार को चयनित आंगनबाड़ी

 

गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी (अल्मोड़ा), पुष्पा पाटनी, गीता चंद (चम्पावत), गुलिस्ता (हरिद्वार), अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडेय (देहरादून), सुमन पंवार (उत्तरकाशी), राखी, सुषमा गुसाईं (पौड़ी), आशा देवी (चमोली), दुर्गा बिष्ट (नैनीताल), सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास (ऊधमसिंहनगर), हन्सी धपोला, गायत्री दानू (बागेश्वर), हीरा भट्ट (पिथौरागढ़), सुषमा पंचपुरी (टिहरी) व सीमा देवी (रुद्रप्रयाग)।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *