वैक्सीनेशन अभी तक:कुल खुराक 16.38 करोड़,1.37 करोड़ को दूसरी खुराक

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16.48 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं: सरकार
नयी दिल्ली, छह मई। भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.48 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को देश के 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,62, 932 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इस आयु वर्ग के 11,64,076 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.48 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को देश के 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,62, 932 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इस आयु वर्ग के 11,64,076 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,48,76,248 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें 95,00,564 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जो टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 63,91,562 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,37,58,487 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 75,36,320 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। 18 से 44 साल के 11,64,076 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

इसके अलावा, 45 से 60 साल की आयु के 5,42 ,89 ,107 लोग पहली जबकि 53,44,986 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,33,18, 278 लोगों को पहली जबकि 1,35,72,868 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

तीन राज्यों में हो रही है वैक्सीन की सबसे अधिक बर्बादी, जानिए आंकड़े

भारत सरकार ने जानकारी दी है कि लक्षद्वीप, तमिलनाडु और असम जैसे राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश में वैक्सीन की बर्बादी सबसे अधिक हो रही है।
भारत में कोरोना के कहर के बीच जहां सरकार टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की कोशिश कर रही है वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां वैक्सीन की बर्बादी की खबर आ रही है। भारत सरकार ने जानकारी दी है कि लक्षद्वीप, तमिलनाडु और असम जैसे राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश में वैक्सीन की बर्बादी सबसे अधिक हो रही है।

लक्षद्वीप की बात करें तो यहां 9.76 प्रतिशत, तमिलनाडु में 8.83 प्रतिशत और असम में 7.70 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हुई है। बता दें कि भारत में वैक्सीन की कमी और बर्बादी की वजह से वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की औसत संख्या में गिरावट आई है। जहां दो अप्रैल को एक दिन में कोरोना वैक्सीन की 42 लाख डोज लगाई गई थी वहीं बीते हफ्ते एक दिन में औसतन 18 लाख ही डोज लगाई गईं।

कोरोना वैक्सीनेशन में सबसे आगे केरल

वहीं केरल के मुख्यमंत्री ने बताया कि बर्बाद हुई वैक्सीन डोज का इस्तेमाल करके उपलब्ध डोज से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया। केरल को वैक्सीन की 73,38,806 डोज मिली थी। जबकि केरल ने बर्बाद हुई वैक्सीन डोज का इस्तेमाल करके 74,26,164 डोज अपने नागरिकों को लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *