गैरसैण सीधे उत्तराखंड का तीसरा मंडल, त्रिवेंद्र ने दिया 57 हजार करोड़ का बजट

Uttarakhand Budget 2021: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की बड़ी घोषणा, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को बनाया नया मंडल 
ग्रीष्मकालीन राजधानी के टाउन प्लानिंग के लिए एक महीने में शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
नई नगर पंचायतों के अवस्थापना विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
भराड़ीसैंण 04 मार्च।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में सभी को चौंकाते हुए गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा कर दी। गढ़वाल, कुमाऊं के बाद राज्य के इस तीसरे मंडल में चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले शामिल किए गए हैं। गैरसैंण मंडल मुख्यालय होगा। विधानसभा में बजट भाषण समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को मंडल बनाने का एलान किया।
उन्होंने कहा कि गैरसैंण में कमिश्नर और डीआईजी स्तर का अधिकारी बैठेगा। गैरसैंण के सुनियोजित नगरीय विकास के लिए एक महीने में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले साल आज ही के दिन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी।
Uttarakhand Budget : तीन लाख महिलाओं के सिर से हटेगा घास का बोझ, घसियारी योजना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान

सबकी निगाहें उन पर लगी थी कि वे गैरसैंण के लिए इस साल क्या घोषणा करते हैं। लोग यही सोच रहे थे कि वह गैरसैंण को जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया। सदन में जब उन्होंने यह घोषणा की तो सत्ता पक्ष ने मेजे थपथपा कर इसका जोरदार समर्थन किया।

भराड़ीसैंण में बनेगी फल पट्टी, फल व खाद्य संस्करण यूनिट लगेगी

मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में 20 हजार फलदार पौधे रोपकर यहां फल पट्टी विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फलदार पौधरोपण करने के साथ ही यहां फल एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित होगी।

नई नगर पंचायतों के लिए एक-एक करोड़

मुख्यमंत्री ने हाल ही में बनाई गई नई नगर पंचायतों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की। इस धनराशि से नवगठित सात नगर पंचायतों में अवस्थापना सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

प्रस्तुत हुआ 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

कुल राजस्व-   57024.22
कुल खर्च –  57400.32

पैसा इस तरह से आएगा

कर राजस्व            20195.43
करेत्तर राजस्व         23955.81
कर्ज की वसूली        22.98
उधार                   12850

पैसा इस तरह से खर्च होगा

राजस्व व्यय            44036.31
ब्याज भुगतान           6052.63
विकास के लिए बजट  8972.84
कर्ज का भुगतान        4241.57
अन्य भुगतान            149.93
राजकोषीय घाटा     8984.53
राजस्व अधिशेष (सरप्लस)  114. 93   

नोट : सभी आंकड़े करोड़ में। आय और व्यय के अंतर के हिसाब से राजस्व घाटे का बजट है। सरकार ने करीब 600 करोड़ रुपये लोक लेखा (कंसोलिडेटेड फंड) से लेकर इस घाटे को पूरा किया है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट का आकार करीब 56 हजार 900 करोड़ रुपये रखा गया है।
देहरादून/ भराड़ीसैंण 04 मार्च। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का 57400.32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। त्रिवेंद्र सरकार का ये पांचवां बजट है। इससे पहले आज सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट रखी गई।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेश किया वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट।
कांग्रेस विधायक करण महरा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठायी। नियम 58 में सदन की कार्यवाही रोक चर्चा कराने की मांग की। नई पेंशन व्यवस्था की जगह पुरानी पेंशन देने की मांग की।
विपक्ष बेरोजगारी के विषय पर संसदीय कार्यमंत्री के जबाब से असंतुष्ट नजर आया। इसके बाद उन्‍होंने वाक आउट किया।
विनियोग विधेयक इस बार रविवार को सदन में पास होगा।
इस बार शनिवार और रविवार को भी चलेगी सदन की कार्यवाही। कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिशों को सदन की मंजूरी मिली।
संसदीय कार्यमंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी।
प्रश्नकाल हुआ समाप्त। आज भी चौथे दिन प्रश्नकाल में विधायको के सभी प्रश्न हुए उत्तरित।
प्रश्नकाल शुरू होते ही कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से जैविक खेती और उसकी नीति को लेकर सवाल पूछा गया।
आज सदन की कार्यवाही पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संदस्यो को बधाई और शुभकामनाएं दी।
ग्रीष्कालीन राजधानी बनने के एक साल पूर्ण होने पर बधाई दी।
भराड़ीसैण विधानसभा भवन में विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने श्रदांजलि दी।
विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे।
सदन के पटल पर रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट

राज्य की विकास दर में वर्ष 2019-20 में अनन्तिम अनुमान के अनुसार 4.30 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई, जबकि वर्ष 2018-19 में इसमें 5.77 प्रतिशत वृद्धि रहने का संशोधित अनुमान है। वर्ष 2018-19 में अनन्तिम अनुमान के अनुसार प्रचलित भावों पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2,36,768 करोड़ आंकलित किया गया है। जिसकी तुलना में वर्ष 2019-20 में यह 2,53,666 करोड़ रहने का अनुमान है। स्थिर भावों (2011-12) पर सकल घरेलू उत्पाद (अनन्तिम) वर्ष 2018 -19 में 1,91,484 करोड़ आंका गया जो वर्ष 2019-20 में बढ़कर 1,99,718 करोड़ अनुमानित हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.30% की वृद्धि दर्शाता है।

भराड़ीसैंण में आज होंगे रंगारंग कार्यक्रम

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की प्रथम वर्षगांठ पर विधानसभा परिसर में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चार मार्च 2020 को प्रदेश सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। इसकी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और शाम के समय 1101 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि प्रदेश की राजधानी गैरसैंण होनी चाहिए। सरकार ने एक साल पहले इसकी घोषणा की थी। इसी के अनुरूप भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है। यह भी संयोग है कि चार मार्च को ही सरकार बजट भी प्रस्तुत कर रही है। इस दिन विधानसभा में उत्सव का माहौल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *