उत्तरांखड राजभवन में तीन दिवसीय बसंतोत्सव शुरू

Dehradun Spring Festival: तीन दिवसीय वसंतोत्सव की भव्‍य शुरुआत,
Dehradun Spring Festival: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त ) ने किया उद्घाटन।
Dehradun Spring Festival 2023 आज शुक्रवार से अगले तीन दिन तक उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में फूलों का रंग-बिरंगा संसार नजर आ रहा है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) उद्घाटन किया। इस आयोजन में राज्य के लगभग 30 विभाग हिस्सा ले रहे हैं।

देहरादून 03 मार्च। आज शुक्रवार से अगले तीन दिन तक उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में फूलों का रंगबिरंगा संसार नजर आ रहा है। आप भी यहां आकर मन को तरोताजा करने वाले इन दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं।

तीन दिवसीय वसंतोत्सव का शुक्रवार सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उद्घाटन किया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक तथा चार व पांच मार्च को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।

आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इस वर्ष तिमरू को विशेष डाक आवरण जारी किए जाने के लिए चयनित किया गया है। इस आयोजन में राज्य के लगभग 30 विभाग हिस्सा ले रहे हैं।

राज्यपाल ने किया वसंतोत्सव के प्रचार वाहन को रवाना

राजभवन में शुक्रवार से आरंभ हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव के विशेष प्रचार वाहन को गुरुवार को राजभवन से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सुसज्जित यह वाहन पूरे देहरादून शहर में महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेंगें।

राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक जन भागीदारी की अपील की है। इस अवसर पर उद्यान निदेशक डाक्टर एचएस बावेजा, संयुक्त निदेशक डाक्टर रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *