मसूरी से लौटती रोडवेज बस नशेड़ी चालक से खाई में,दो मौतें,

मसूरी-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना, खाई में गिरी रोडवेज बस; दो की मौत व कई घायल
मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक दुऊ हो गया।
मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक दुर्घटना हो गया। दुर्घटना मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुई जहां रोडवेज बस खाई में गिर गई। पुलिस और प्रशासन की टीम दुर्घटना स्थल पहुंची ।

मसूरी02 मार्च   : मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक दुर्घटना हो गई। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है, जिसमें से एक की उम्र करीब 55 वर्ष और दूसरी की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश

जिलाधिकारी सोनिका दून अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्‍होंने दो की मौत की पुष्टि की। वहीं उन्‍होंने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सात घायलों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया था जिनमें से दो की रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बनी है। करीब 20 घायल मसूरी अस्पताल में बताए गए हैं जिनमें से 14 को दून लाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्‍पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

 

मदद को खाई में उतरे स्‍थानीय लोग

दुर्घटना रविवार को दोपहर 12 बजे बाद हुई। बस खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्‍थानीय लोग मदद को खाई में उतरे, लेकिन राहत-बचाव कार्य में उन्‍हें कड़ा परिश्रम करना पड़ा।

Many feared injured after a roadways bus lost control and fell off the gorge on Mussoorie-Dehradun route. Rescue operation underway. Police, fire service team & ambulance on the spot.

 40 लोग थे उत्‍तराखंड रोडवेज बस में सवार

दुर्घटना मसूरी से पांच किलोमीटर पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुई। बताया गया कि  40 लोग बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून को चली थी।

दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही पुलिस

आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। परगनाधिकारी नंदन कुमार, भातिसीपु निदेओ पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

दुर्घटना की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी

पुलिस ने बताया कि बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी कि तभी रास्‍ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।

 

108 इमरजेंसी सेवा भी मौके पर मौजूद रही

घायलों की मदद को 108 इमरजेंसी सेवा भी मौके पर मौजूद रही। दुर्घटना की खबर से मसूरी से लेकर देहरादून तक हड़कंप मच गया।

घायलों के नाम:
-भूपेंद्र मलिक पुत्र देवेंद्र मलिक 32 वर्ष (चालक) निवासी जिंद हरियाणा

-विक्रम बिष्ट पुत्र मुकुंद बिष्ट 34 वर्ष (परिचालक) निवासी निकट रिस्पना पुल

 

घायल बोले- नशे में था चालक, गानों पर झूम रहा था, मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस

मसूरी में बस खाई में गिरने से बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मसूरी से चली बस के चालक की हरकतों को देखकर शुरुआत में ही सवारियां आशंकित हो गई थीं। घायलों के अनुसार चालक नशे में लग रहा था। कई जगह ऐसा लगा कि वह बस से नियंत्रण खो देगा। हुआ भी ऐसे ही। वहां न तो कोई बड़ा मोड़ था और न कोई बाधा। चालक ने एक हाथ से स्टेयरिंग संभाला हुआ था और दूसरे से मुंह में गुटखा डालने लगा। इसी बीच बस खाई की ओर चली गई।

दुर्घटना में घायल हुए दिल्ली के जितेश बस में इंजिन बोनेट के समानांतर बनी सीट पर बैठे हुए थे। जितेश को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। उन्होंने दून अस्पताल में मीडिया को चालक की हरकतों के बारे में बताया। जितेश के अलावा भी कई अन्य घायलों ने चालक के नशे में होने और अजीब हरकतें करने की बात कही।

घायलों ने बताया कि बस चालक काफी नशे में लग रहा था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बस को चलाते ही उसने तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। इन गानों पर वह झूम भी रहा था। बीच में कई मोड़ आए। वहां भी उसने अजीब तरह से गाड़ी मोड़ी। हर बार लगा कि टकरा जाएंगे। हर बार ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया।

मसूरी में बस खाई में गिरने के बाद लगी भीड़

अभी बस को चले हुए 15 से 20 मिनट ही हुए थे कि चालक ने एक हाथ से स्टेयरिंग पकड़ा और जेब से गुटखा निकाल लिया। उसने मुंह से गुटखे का रैपर फाड़ा और मुंह में डाला। अगले ही पल बस खाई में चली गई। मैक्स अस्पताल में आए घायल मुकुल सिसौदिया ने बताया कि वे आगे की तरफ खिड़की के पास बैठे हुए थे। ऐसा लगा कि जैसे चालक को बस चलानी ही न आती हो।

दुर्घटना में घायल छह बच्चों को दून अस्पताल में लाया गया था। बच्चों को काफी चोटें थीं। एक बच्चे ने चंचलता में पुलिस अधिकारी से कहा कि अंकल ड्राइवर हमें गिराकर भाग गया। पुलिस अंकल आपने उसे पकड़ा क्या। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अस्पताल में बैठा हनीमून पर आया जोड़ा

आगरा निवासी मुकुल सिसौदिया की शादी बीती 15 फरवरी को हुई थी। वह पत्नी रजनी के साथ ट्रेन से दो दिन पहले देहरादून पहुंचे थे। इसके बाद बस से ही मसूरी गए। वहां दो रात ठहरने के बाद इस बस में सवार हुए थे। मुकुल ने बताया कि वह खाई से अपनी पत्नी के साथ खुद ही बाहर आ गए थे। लेकिन, ऊपर आकर बेहोशी जैसी हालत हो गई।

Mussoorie Bus Accident: Injured Passengers said driver seemed drunk was dancing to songs

मसूरी में बस खाई में गिरने से बाद जमा भीड़

ऐसे में उन्हें छह अन्य घायलों के साथ मैक्स अस्पताल लाया गया। लेकिन, कुछ देर बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। मुकुल ने बताया कि वह अपने घर में इकलौते बेटे हैं। भगवान का लाख-लाख शुक्रिया कि उन्होंने हम दोनों के साथ अन्य लोगों की भी जान बचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *