प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने भारत के लिए एकत्र किए 22करोड,यूएस प्रेजीडेंट से मांगी वैक्सीन

संकट में मददगार:प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने भारत के लिए जुटाए 22 करोड़, वीडियो शेयर करके बताया कब और कहां खर्च होंगे पैसे

न्यूयॉर्क 23 मई । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत के लिए चलाए फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका-निक ने गिव इंडिया के साथ मिलकर यह रकम जुटाई है ताकि देश को कोविड 19 से जूझने में मदद कर सकें। अब जब यह राशि उपयोग करने का समय आ गया है तो प्रियंका ने गिव इंडिया के सीईओ से कहा है कि यह पैसा कहां यूज करना है, यह देखा जाए।

अपनी बातचीत का वीडियो किया शेयर

प्रियंका ने लिखा- अतुल सतीजा गिव इंडिया के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर टुगेदर फॉर इंडिया से जुटाए गए धन की सबसे अधिक आवश्यकता है। गौरतलब है कि जमा की गई राशि का भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाना है।

US प्रेसिडेंट से वैक्सीन भेजने की मांग की थी प्रियंका ने

पोस्ट शेयर कर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे देश की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, “मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना से पीड़ित है और US ने 550 मिलियन ज्यादा वैक्सीन ऑर्डर की है। हालांकि इतनी आवश्यकता नहीं है। AstraZeneca को दुनिया भर में शेयर करने के लिए POTUS, HCOS, सेक ब्लिंकेन और जेक सुलिवन का शुक्रिया। लेकिन मेरे देश में कोरोना से स्थिति बहुत गंभीर है। क्या आप इंडिया को तत्काल वैक्सीन शेयर कर सकते हैं? #vaxlive।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *