अबोध हिंदू बच्चों का हत्यारा जावेद बना पुलिस का शिकार, साथी बंदी

बदायूं में 2 बच्चों की उस्तरे से गला काटकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपित को एनकाउंटर में किया ढेर
उत्तर प्रदेश के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया गया. इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत गई और एक बच्चा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया. वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपित जावेद को ढेर कर दिया गया.

बदायूं ,19 मार्च 2024,उत्तर प्रदेश के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया गया. इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत गई और एक बच्चा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया. वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपित जावेद को ढेर कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार बाबा कॉलोनी में रहते हैं और उनकी पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है. वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. वहीं, विनोद के घर के सामने जावेद और साजिद सैलून चलाते हैं. इन दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था.

साजिद और जावेद ने उस्तरे से किया हमला
पड़ोस के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आए और सीधे दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया. इस दौरान मां संगीता नीचे पार्लर में थी. चीख-पुकार सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन आरोपित भाग गए. वहीं, घटना से इलाके में तनाव फैल गया.

मुख्य आरोपित एनकाउंटर में ढेर
हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी गई. भीड़ ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया. परिजनों ने शव को लेने आई एम्बुलेंस वापस कर दी.आक्रोशित भीड़ ने तोड़-फोड़ करते हुए रोड जाम कर दिया.पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपित को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपित जावेद हत्या करने के बाद भाग गया था.

हत्या पर जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी.इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया.इस घटना के बाद लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
जावेद और साजिद ने 2 हिन्दू बच्चे मार डाले,तीसरे की भी गर्दन पर वार:कमरे में बंद कर उस्तरे से बारी-बारी काटा
बदायूँ नाबालिग हिन्दू हत्या
बदायूँ में 2 नाबालिग हिन्दू बच्चों (दाएँ घेरे में) की गर्दन काटने वाला जावेद पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में साम्प्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ दो हिन्दू बच्चों का गला काट कर उनका क़त्ल किए जाने की खबर है। तीसरे बच्चे की भी गर्दन पर वार किया गया है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस स्टेशन पर मृतकों के परिजनों सहित हिन्दू संगठन के सदस्य जमें हैं। ‘जय श्री राम’ के नारे भी गूँज रहे हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि हत्यारे ने मृतक बच्चों का गला काट कर खून भी पिया है।

आरोपित साजिद और जावेद हैं जो सैलून चलाते हैं। पुलिस ने एक आरोपित जावेद मुठभेड़ में मार गिराया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात हैं। घटना मंगलवार (19 मार्च, 2024) की है।

यह घटना बदायूँ के सिविल लाइंस की है। यहाँ बाबा कॉलोनी के एक मकान में विनोद का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। विनोद की पत्नी ब्यूटी पॉर्लर में काम करती थीं। विनोद गाजीपुर में पानी की टंकी की ठेकेदारी करते हैं। घटना के समय पति-पत्नी घर से बाहर थे। उनके 3 बच्चे घर पर ही मौजूद थे। मंगलवार की शाम

6 बजे उनके घर में जावेद पहुँचा। वो बच्चों को चीज खिलाने के बहाने घर के अंदर ले गया। कमरे में बंद कर के उसने सभी बच्चों की बारी-बारी से गर्दनें काटी। गर्दन काटने को उस्तरे का प्रयोग किया गया है।

मृतक बच्चों के नाम 14 वर्षीय आयुष और 6 वर्षीय हनी हैं। जावेद ने तीसरे बच्चे की भी गर्दन काटने का प्रयास किया। हालाँकि, वो खुद को जैसे-तैसे छुड़ा कर भाग निकला। घायल बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। लोगों को जमा देख कर जावेद मौके से भाग निकला। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि कत्ल के बाद जावेद बच्चों का खून पी रहा था। IG रेंज का कहना है कि खून आदि पीने के आरोपों की जाँच करवाई जा रही है।

फरार आरोपित की पुलिस ने तलाश शुरू की। आखिरकार जावेद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस जावेद को अपने साथ ले जा रही थी। तभी जावेद ने पुलिस पर हमला करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जावेद को आमने-सामने की मुठभेड़ में मार गिराया। जावेद के साथ साजिद भी इस वारदात में शामिल है। घटना से नाराज लोगों ने शहर के एक सैलून में भी तोड़फोड़ की है।

यह सैलून जावेद का ही बताया जाता है। हालात संभालने को पैरामिलिट्री फ़ोर्स तैनात की गई है। जब शवों को पुलिस कब्ज़े में ले कर जा रही थी तब बच्चों की माँ सड़क पर गिर कर बेहोश हो गईं थी। कुछ ही देर में पुलिस चौकी पर हिन्दू संगठनों का जमावड़ा शुरू हो गया। पुलिस चौकी पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगने शुरू हो गए हैं। लोगों ने पुलिस पर पीड़ित परिवार पर ही सख्ती करने का आरोप लगाया है। हालाँकि, पुलिस नाराज लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

TOPICS: Two minor hindu children murdered by muslim Communal Tension Crime Murder Muslim Radical Islam दो हिन्दू बच्चों की हत्या, हत्यारे की पुलिस मुठभेड़ में मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *