मोदी सरकार ने अनुजा कल्याण के काम किए बेमिसाल: मकवाना

देहरादून 18 जून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा करणपुर मंडल देहरादून द्वारा चुक्खूवाला में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया तथा भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के सम्मानित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का  जन्मदिन अनुसूचित जाति मोर्चा ने केक काट कर मनाया  । इस अवसर पर के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार को पगड़ी पहनाकर  महानगर अध्यक्ष  विशाल कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया । इस अवसर पर  पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में बेमिसाल कार्य देश के अनुसूचित समाज एवं गरीबों के कल्याण के लिए  बेमिसाल काम किए हैं। इससे देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढा है तथा प्रत्येक क्षेत्र में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने 9 साल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्य करके इतिहास रचा है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थलों का पंच तीर्थ के रूप में निर्माण कराया, केंद्र में  अनुसूचित समाज के 12 मंत्री पहली बार बनाए गए तथा इसी प्रकार 27 मंत्री पिछड़े वर्गों से संबंधित बनाए गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों वह वंचित समाज के विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है । इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मोदी सरकार  तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताना है । भाजपा पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है । अनुसूचित समाज की भागीदारी भी इस अभियान में प्रमुखता से दिखनी चाहिए।

मकवाना ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान को सफल बनाएं तथा 2024 मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अनुसूचित समाज विशेष योगदान दें ,यह सभी को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल देश में राज करने के बाद दलितों को मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उनका विकास नहीं किया ।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को सम्मान नहीं दिया ।उनसे जुड़े किसी भी स्थल को विकसित नहीं किया । दलित समाज जागरूक हो चुका है जिसका परिणाम है कि अनुसूचित समाज के सबसे ज्यादा सांसद एवं विधायक भारतीय जनता पार्टी से हैं। इससे भी सिद्ध होता है कि पूरे देश का दलित मोदी जी एवं भाजपा के साथ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विशाल कुमार महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पार्षद ने की । संचालन महानगर महामंत्री  अतुल सोनकर ने किया ।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष  धर्मपाल घाघट, श्री मदन बाल्मीकि महानगर उपाध्यक्ष राजीव राजौरी, महानगर उपाध्यक्ष श्री विशाल कुमार आनंद, महानगर उपाध्यक्ष श्री अर्जुन बसोर , महानगर महामंत्री श्री जगराम सिंह पूर्व महानगर महामंत्री राजेश शंकर सोनकर, मनोनीत पार्षद अरुण कुमार चौहान , वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश तिवारी मंडल महामंत्री करणपुर मंडल भाजपा परमिंदर वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अमन कुमार, मंडल महामंत्री करणपुर राजेंद्र मचल मंडल अध्यक्ष, श्री विनोद कुमार महार, महानगर कार्यकारिणी सदस्य श्री राजीव कुमार राजन महानगर कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री निर्देश कुमार श्री शिखंडी प्रधान आदि अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *