अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस रवैया बदल लेती तो लौट जाता पार्टी में: कृपाशंकर सिंह

 

सोनिया गांधी नहीं मानी तो फिर नहीं गया कांग्रेस में:भाजपाई हुए कृपा शंकर सिंह वाराणसी में बोले, अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन कर देती कांग्रेस अध्यक्ष, वापस आ जाता पार्टी में
कृपा शंकर सिंह, भाजपा नेता।

वाराणसी 13 जुलाई।कांग्रेस से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे। नदेसर में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि साल 2019 में भारतीय संविधान से जब अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया तो वह बहुत खुश हुए थे। उन्होंने इसका खुल कर समर्थन किया था और कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

इसके बाद उन्हें लगातार लोग कहते रहे कि आप फिर से कांग्रेस में आ जाइए। इस पर वह 21 महीने तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर उनसे मांग करते रहे कि अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने का वह समर्थन कर दें। मगर, सोनिया गांधी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो वह कांग्रेस में नहीं शामिल हुए। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात कर बीते हफ्ते भाजपा में शामिल हुए।

मैं भाजपा का सिपाही हूं, नेतृत्व जो कहेगा वह करूंगा

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में क्या जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र के सहोदरपुर गांव के मूल निवासी कृपा शंकर सिंह पूर्वांचल से नई राजनीतिक पारी की शुरूआत कर सकते हैं। इस सवाल पर कृपा शंकर सिंह ने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं।

भाजपा ने मेरे जैसे एक दूसरे दल की विचारधारा से प्रेरित रहे व्यक्ति को जगह देकर एहसान किया है। भाजपा से मेरी कोई मांग नहीं है। मैं भाजपा का सिपाही हूं। पार्टी नेतृत्व जो कहेगा मैं वह सब कुछ करने को तैयार हूं। मैं किसी लाभ या हानि के उद्देश्य से भाजपा में शामिल नहीं हुआ हूं।

प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों और विजन से प्रभावित हूं

कृपा शंकर सिंह ने कहा कि एक समय था जब मैं मुंबई से बाबतपुर हवाई अड्‌डे पर उतरता था तो वाराणसी आने में 1 घंटे से ज्यादा समय लग जाता था। अब वही दूरी बमुश्किल 10 से 15 मिनट में तय हो जा रही है। यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। उनके विकास कार्य और विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। आज काशी विश्वनाथ का दरबार देख लीजिए। 6 माह बाद कितना भव्य स्वरूप होगा।

ऐसे ही भगवान राम की जन्मभूमि को देख लीजिए। मुंबई के 100 बड़े उद्योगपतियों को मैं जानता हूं जो उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को देख कर यहां निवेश करने के लिए सहर्ष तैयार हैं। अब यूपी से पलायन कम होगा। अगले विधानसभा चुनाव में यूपी में भाजपा की 400 सीट जीतेगी। वहीं, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और महंगाई के सवाल पर कृपा शंकर सिंह ने कहा कि पहले से स्थिति अब बहुत बदल गई है। महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास जारी है।

महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, उत्तर भारतीय वोट पर नजर

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे।

महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय वोट पर नजर
2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे।
भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ ‘मिशन 2022’ अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है।
मुंबईः महाराष्ट्र में पूर्व की कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार में राज्य के गृह मंत्री रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सिंह 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उन्होंने 2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और उस वक्त से ही उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे।

भाजपा में सिंह का शामिल होना ऐसे वक्त में हुआ है जब अगले साल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनावों के लिए भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ ‘मिशन 2022’ अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है। इससे पहले भाजपा सिंह को निशाना बना चुकी है जिनका नाम भ्रष्टाचार के कई मामलों से जोड़ा गया था और उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *