कोशियारी का दून में स्वागत, राज्य में रहेंगे तीन दिन

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे देहरादून, सीएम, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने किया स्‍वागत
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रविवार को दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भगत सिंह कोश्यारी तीन दिवसीय दौरे से मंगलवार को वापस लौटेंगे –

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी।

देहरादून 29 अगस्त: महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रविवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, रेखा आर्य और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु भी हैं। रविवार शाम को वह बीजापुर अतिथि गृह पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने उनसे बीजापुर अतिथि गृह जाकर भेंट की। बाद में कोश्यारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से विभिन्न मसलों पर चर्चा की।

रविवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्रीगण।

बीजापुर अतिथि गृह में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।

 

राज्यपाल कोश्यारी सोमवार शाम को एक होटल में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह पुस्तक उनके लोकसभा व राज्यसभा में दिए गए भाषणों व याचिका समिति के अध्यक्ष के रूप में लिए गए निर्णयों पर आधारित है।

जल्द बदल सकते हैं जिलों के कप्तान

शासन व जिलों में बड़े स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब पुलिस महकमे में तबादलों की बारी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री कार्यालय में तबादलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसके आदेश जारी किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते एक माह में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है।

पहले उन्होंने दो चरणों में आइएएस अधिकारियों के पदभार बदले। इसके बाद पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। अब आइपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो सरकार पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों के कप्तानों को बदलने की तैयारी कर रही है। जल्द ही तबादला सूची जारी हो सकती है।

वेबसाइट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आवास पर अनुसूचित आयोग की वेबसाइट का लोकार्पण। इस अवसर पर उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आमजन की शिकायत को ध्यान में रखते हुए पीडि़त को तत्काल न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह वेबसाइट लांच की गई है। कोई भी पीडि़त इस पर आनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा अनुसूचित जाति व जनजाति के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *