कल्याण सिंह निधन: उत्तराखंड में भी रहा राजकीय शोक,धामी जायेंगे नरोरा

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक, श्रद्धांजलि अर्पित करने आज नरौरा जाएंगे मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में आज /22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी। बीते रोज कल्याण सिंह का निधन हो गया था।

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक।

देहरादून 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में आज 22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तर प्रदेश के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने नरौरा (बुलंदशहर) जाएंगे। उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी नरौरा जाएंगे। कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया। कल्याण सिंह के मंत्री मंडल में गढ़वाल और कुमाऊं से भी मंत्री हुआ करते थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेंगे। दोपहर बाद वह नरौरा के लिए रवाना होंगे और शाम को वापस दून आ जाएंगे। प्रदेश में रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राजकीय शोक रखा गया और राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहे।

आपको बता दें कि बीते रोज अविभाजित उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे  कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई हस्तियों ने शोक जताया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अयोध्या में श्री राम लला मंदिर बने, उसके लिए मार्ग प्रशस्त करने का काम स्वर्गीय कल्याण सिंह ने किया। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में उनकी अहम भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। वे एक साहसी नेता थे, जिन्होंने बाबरी ढांचा गिराने की जिम्मेदारी स्वयं ले ली थी और सरकार को भी दांव पर लगा दिया।

भारतीय जनता पार्टी को शहरों से गांवों तक पहुंचाने का काम ‘गांव गरीब झुग्गी झोपड़ी का इंसान भाजपा के साथ’ इस नारे के साथ पार्टी को विराट स्वरूप प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड वासियों के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है कि 12 अगस्त 1992 को कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने उत्तरांचल प्रदेश का संकल्प प्रस्ताव पारित कर उत्तरांचल को अलग राज्य इकाई के रूप में मान्यता दी थी। उत्तराखंड वासी उन्हें इस रूप में भी सदैव याद करेंगे। हम उत्तराखंडवासी स्व. कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका हमारे मध्य से चले जाना हमारे लिए अत्यंत दुखद ही नहीं बल्कि कष्टकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *