ज्योति मौर्य केस के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित

उत्तर प्रदेश : ज्योति मौर्या केस में विवादों में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे निलंबित, आलोक ने लगाए थे गंभीर आरोप

डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने बताया कि मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।

UP: Home Guard Commandant Manish Dubey, who came into controversy in Jyoti Maurya case, suspended

होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को शासन ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ एसडीएस ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने तमाम सनसनीखेज आरोप लगाए थे। होमगार्ड मुख्यालय के आदेश पर डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद डीजी होमगार्ड ने शासन से मनीष दुबे को निलंबित करने की संस्तुति की थी। बीते सप्ताह होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया था। निलंबित होने के बाद जल्द उनको आरोप पत्र सौंपा जाएगा।
डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने बताया कि मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने,मनमानी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। बता दें कि बीते जुलाई में आलोक मौर्य के अपनी पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्य और गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाने के बाद यह मामला चर्चाओं में आया था। तत्पश्चात डीजी होमगार्ड के निर्देश पर डीआईजी ने जांच की थी,जिसमें मनीष दुबे पर लगे आरोप सही पाते हुए उनको निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने और मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की थी।

इसे डीजी होमगार्ड ने अपनी संस्तुति के साथ शासन भेज दिया था। मनीष दुबे का स्थानांतरण गाजियाबाद से महोबा किया गया था। शासन में चार महीने से विभागीय जांच जारी रहने और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में देरी पर होमगार्ड मंत्री ने मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया। तब आनन-फानन में निलंबन आदेश हों गया। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
अभी मनीष दुबे की नौकरी पर खतरा हो गया है, क्योंकि प्रशासन ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के बरेली में उपजिलाधिकारी रह चुकीं ज्योति मौर्य और पति आलोक मौर्य में विवाद की महत्वपूर्ण कड़ी रहे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के निलंबित होने पर उनकी नौकरी पर भी खतरा हो गया है,क्योंकि प्रशासन ने विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

होमगार्ड्स विभाग ने जारी किया आदेश

होमगार्ड्स विभाग के पत्र में कहा गया है कि आलोक मौर्य ने 16 मई 2023 को प्रयागराज में जो शिकायत लिखाई थी, उसकी जांच रिपोर्ट 11 जुलाई 2023 को शासन को मिली, जिसमें मनीष दुबे के खिलाफ शिकायत की पुष्टि हुई। जांच से सहमत होते हुए मनीष दुबे को निलंबित करने के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला’

ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य पति-पत्नी हैं, लेकिन मई महीने में दोनों के बीच लड़ाई सड़क पर आई तो इसमें मनीष दुबे का नाम जुड़ा। प्यार और प्लानिंग से लेकर मामले के अनावरण तक हर कड़ी मनीष दुबे से जाकर जुड़ी है,जो शुरुआती जांच में भी साफ-साफ नजर पड़ी।

डीआईजी होमगार्ड की जांच में मनीष दुबे दोषी पाए गए। हालांकि जांच में जो अनावरण हुए वो हैरान करने वाले थे क्योंकि मनीष दुबे ने ज्योति मौर्य के साथ आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा था।

मनीष दुबे ने रचा षड्यंत्र’

इन दोनों की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था, जिसे आलोक ने अपनी शिकायत में प्रमाण के रुप में रखा। इसी से पता चला कि मनीष दुबे मोबाइल पर ज्योति मौर्या से उसके पति आलोक को रास्ते से हटाने की बात कर रहे थे।

मनीष दुबे पर और भी अनावरण हुए

इतना ही नहीं, ज्योति मौर्य के साथ अफेयर के अलावा मनीष दुबे के खिलाफ पहले की भी कुछ करायें सामने आई। जांच में आया कि 2021 में मनीष ने लखनऊ निवासी एक युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।

कुछ दिन बाद ही उससे 80 लाख रुपये दहेज लाने को प्रताड़ित करने लगे। इसके अलावा अमरोहा में तैनाती के समय मनीष पर एक महिला होमगार्ड ने यौन शोषण का आरोप भी लगाया था। महिला होमगार्ड के अनुसार इसका विरोध करने पर मनीष ने उसे नौकरी से निकलवा दिया था।

आलोक ने मनीष पर लगाए थे आरोप

अभी ज्योति मौर्य और मनीष दुबे का अफेयर चल रहा था। इसका भेद ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने खोला था। आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य पर बेवफाई करने, फिर तलाक देने का आरोप लगाए।

आलोक ने इन सब में मनीष दुबे का नाम लिया था। मामले ने तूल पकड़ा और पूरे देश में एक बहस छिड़ी तो उत्तर प्रदेश सरकार सक्रिय हुई। फिलहाल जांच पूरी होने तक मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

एसडीएम के पति ने लगाए थे आरोप

बता दें कि बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अंतरंग संबंध हैं। दोनों उसकी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं। उसने अपनी शिकायत के साथ कई कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी दी थी। साथ ही, मनीष दुबे के पूर्व में कई महिलाओं से संबंध के प्रमाण भी दिए थे। हालांकि बाद में आलोक दुबे ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, तब शासन ने ज्योति मौर्या की जांच समाप्त कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *