ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का 121 साल का सूखा नीरज चोपड़ा के भाला फैंक के गोल्ड से खत्म

PHOTOS में नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत:जिस जर्मन एथलीट ने बोला नीरज मुझे छू भी नहीं पाएगा, वह 3 थ्रो के बाद बाहर हो गया; गावस्कर ने कमेंट्री छोड़ जश्न मनाया

टोक्यो07अगस्त।जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने पहले ही ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो किया। इसके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं भटक सका। जेवलिन में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के जोहानेस वेटर ने नीरज को ओलिंपिक से पहले चुनौती दी थी।

वेटर ने कहा था कि नीरज अच्छे हैं। फिनलैंड में उनका भाला 86 मीटर की दूरी तय कर सका, लेकिन ओलिंपिक में वे मुझे पीछे नहीं छोड़ पाएंगे। पर नीरज ने सिर्फ उन्हें पीछे ही नहीं छोड़ा, बल्कि गोल्ड अपने नाम किया। जर्मन खिलाड़ी तो 3 राउंड के बाद बॉटम-3 में रहने की वजह से डिस्क्वालिफाई हो गए।

इसके बाद नीरज ने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया है। सिर्फ देश के लोगों को ही नहीं, बल्कि ट्रेंट ब्रिज में चल रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट में भी इस जीत का जश्न मनाया गया। सुनील गावस्कर समेत तमाम पूर्व क्रिकेटर नीरज का मैच देखते मिले। उन्होंने जश्न भी मनाया। भारत के लिए यह अब तक का सबसे सफल ओलिंपिक बन गया है। 2012 लंदन ओलिंपिक में भारतीय दल ने 6 मेडल जीते थे। जबकि टोक्यो ओलिंपिक में 7 मेडल जीते हैं।

जोहानेस वेटर ने ओलिंपिक से पहले कहा था कि नीरज को उन्हें हराना मुश्किल होगा, पर नीरज ने शब्द की जगह अपने प्रदर्शन से जवाब दिया।

वेटर पहले राउंड में 82.52 मीटर का थ्रो कर सके। दूसरा और तीसरा थ्रो फाउल रहा। इसके बाद उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।

नीरज ने पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका। वे इस थ्रो के बाद ही काफी कॉन्फिडेंट दिख रहे थे।

नीरज पहले थ्रो के बाद ही समझ गए थे कि उनका यह थ्रो कोई न कोई मेडल जरूर जिताएगा।

नीरज चौथे और 5वें राउंड के बाद खुश नहीं दिखे थे। उन्होंने इन दोनों राउंड में फाउल थ्रो किया।

नीरज के थ्रो से ही इवेंट समाप्त हुआ। छठे राउंड में नीरज ने 84 मीटर दूर भाला फेंका।

 

नीरज के अलावा 86.67 मीटर थ्रो के साथ चेक के जाकुब वेदलेच दूसरे नंबर पर रहे। वहीं 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेसेली तीसरे नंबर पर रहे

भारत ने एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने ओलिंपिक के एथलेटिक्स इवेंट में 121 साल के सूखे को खत्म किया।

इवेंट के बाद नीरज ने तिरंगा ओढ़कर जश्न मनाया। भारत का यह टोक्यो ओलिंपिक में आखिरी इवेंट था और नीरज ने इसका स्वर्णिम अंत किया।

 

टोक्यो ओलिंपिक का मेडल टेबल:चीन नंबर-1 पर कायम, अमेरिका फासला पाटने की कोशिश में; भारत के नाम 1 गोल्ड सहित 7 मेडल
टोक्यो4 घंटे पहले

टोक्यो ओलिंपिक में चीन ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अमेरिका दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर है। आने वाले दिनों में यह होड़ और तेज होने की उम्मीद है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक तीन मेडल जीते हैं।

टोक्यो ओलिंपिक का मेडल टेबल

रैंक  देश    गोल्ड    सिल्वर    ब्रॉन्ज    कुल
1- चीन      38      31         18       87
2 -अमेरिका 36     39         33    108
3 -जापान 27       12          17      56
4 -रूस ओलिंपिक कमेटी 20 25 23 68
5- ब्रिटेन 20     21      22      63
6 -ऑस्ट्रेलिया 17  7    22   46
7 -जर्मनी 10    11      16      37
8 -नीदरलैंड 10  11     12     33
9 -इटली 10     10      19      39
10 -फ्रांस 8     12       11      31
47 -भारत 1     2         4         7

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *