सैन्य अभियानों के प्रमाणिक विवरण जारी करेगी भारतीय सेना

युद्ध और भारतीय सेना के अभियानों का ब्योरा होगा सार्वजनिक, रक्षा मंत्रालय का ऐलान
नई दिल्ली 12 जून।भारतीय रक्षा मंत्रालय ने देश में अब तक हुए युद्ध, सैन्य अभियानों और सेना से जुड़ी अन्य जानकारियों को सार्वजनिक करने का ऐलान किया है.

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करके इस बारे में सिलसिलेवार ढंग से जानकारी दी.

इन ट्वीट्स में बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध,युद्ध के दौरान हुए संवाद, सैन्य ऑपरेशन और सेना के इतिहास से जुड़ी जानकारियों को गोपनीयता सूची से हटाकर सार्वजनिक करने की पॉलिसी को मंज़ूरी दे दी है.

इन जानकारियों के प्रकाशन की मंज़ूरी और इन्हें प्रकाशित करने की ज़िम्मेदारी हिस्ट्री डिवीज़न की होगी.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक़,“युद्ध को इतिहास को समय से प्रकाशित होने पर लोगों को घटनाओं की सही जानकारी मिलेगी, शैक्षिक रिसर्च के लिए प्रमाणिक सामग्री उपलब्ध होगी और साथ ही इससे ग़ैरज़रूरी अफ़वाहों को दूर करने में भी मदद मिलेगी.”

इस नीति मुताबिक़ सामान्य तौर पर रिकॉर्ड को 25 साल के बाद सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘युद्ध और सैन्य अभियानों के इतिहास को जुटाने के बाद बाद 25 साल या उससे पुराने रिकॉर्ड्स की जाँच विशेषज्ञ करेंगे और इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय अभिलेखागार (नैशनल आर्काइव) को सौंप दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *