इंग्लैंड 24 घंटे में धरती पर, भारतीय उच्चायोग पर बढ़ी सुरक्षा

 

Now India Gives Befitting Reply Brought Britain On Line Within Hours Understand Message Of Increased Security Indian High Commission London
अब मुंह पर जवाब देता है भारत… घंटों में ब्रिटेन को लाइन पर ले आया, लंदन में भारतीय उच्‍चायोग में पहरा बढ़ने का मैसेज समझिए

अमित शुक्ला |

 

British Embassy Barricades Removed
ब्रिटिश एंबेसी, भारतीय उच्‍चायोग और एस जयशंकर
भारत ने विदेश नीति पर फिर छक्‍का मारा है। कुछ घंटों के भीतर वह ब्रिटेन को लाइन पर ले आया। बुधवार को उसने राजधानी दिल्‍ली में ब्रिटिश एंबेसी से बैरिकेड्स हटा दिए। इसके कुछ घंटो बाद ही लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया गया। खालिस्‍तान समर्थक दोबारा उच्‍चायोग के बाहर प्रदर्शन का प्‍लान बना रहे थे।

हाइलाइट्स
ब्रिटेन ने लंदन में भारतीय उच्‍चायोग की बढ़ाई पहरेदारी
दिल्‍ली में ब्रिटिश एंबेसी से बैरिकेड्स हटने के बाद लिया ऐक्‍शन
जयशंकर के नेतृत्‍व में आक्रामक हुई है सरकार की विदेश नीति

नई दिल्‍ली23 मार्च: भारत अब जवाब देता है। चुपचाप बैठने की उसकी पुरानी आदत बदल चुकी है। चंद घटों में उसने ब्रिटेन को लाइन में ला दिया। मोदी सरकार के कड़े ऐक्‍शन का असर लंदन में तुरंत दिखाई दिया। लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया गया। खालिस्‍तान समर्थकों ने तीन दिन पहले की तर्ज पर दोबारा यहां प्रदर्शन की योजना बनाई थी। ब्रिटेन ने यह कदम भारत की कार्रवाई के कुछ घंटों बाद उठाया। नई दिल्‍ली में ब्रिटिश एम्‍बेसी के बाहर से अधिकारियों ने बैरिकेड्स हटा दिए थे। इसे नाराजगी जाहिर करने के संकेत के तौर पर देखा गया था। तीन दिन पहले भारतीय उच्‍चायोग में हुए प्रदर्शन ने ब्रिटेन की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। यह उसकी नाकामी दिखाता है। भारत ने जैसे ही ब्रिटेन को उसी के अंदाज में जवाब दिया, उसकी अक्ल ठिकाने आ गई।

 

Logo
रिपोर्टअंतरराष्ट्रीयसंपादक की पसंद
लंदन में खालिस्तानी उत्पात के बाद दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग और उच्चायुक्त आवास के सुरक्षा घेरे में कमी, हटाए गए बैरिकेड्स: देखिए Video
22 March, 2023
राजन झा
ब्रिटिश हाई कमीशन
ब्रिटिश हाई कमीशन की सुरक्षा में कटौती (फोटो साभार: सिद्धांत सिब्बल ट्विटर)
74
दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग (British High Commission) और ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस (Alex Ellis) के आवास पर सुरक्षा घेरे में कमी की गई है। दोनों जगहों पर बाहरी गेट पर लगे बैरिकेड्स हटा लिए गए हैं। यह कदम बुधवार को उठाया गया। ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने इसे सुरक्षा से जुड़ा मसला बताते हुए टिप्पणी से इनकार किया है। सुरक्षा घेरे में कमी लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों के उत्पात के बाद हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक चाणक्यपुरी में ब्रिटेन उच्चायोग के बाहर 12 बैरिकेड लगाए गए थे। रेत के बोरों से सुरक्षा चौकी बनाई गई थी। पीसीआर वैन तैनात थे। इन सबको अब हटा लिया गया है। इसी तरह राजाजी मार्ग स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के अवास के बाहर लगे बैरिकेड्स को भी हटा लिया गया है। ये बैरिकेड्स सुरक्षा का पहला घेरा माने जाते हैं।

रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा की खास व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों ने यहाँ हमला कर दिया था। तिरंगे को हटाकर खालिस्तानी झंडा लगाने की कोशिश की थी। घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा की कमी के मुद्दे पर ब्रिटिश अधिकारियों से जवाब भी माँगा था।

विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों के उत्पात मचाए जाने को लेकर नई दिल्ली में यूके के राजनयिक को तलब किया गया था। इस दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा न होने और उपद्रवियों के आसानी से उच्चायोग में दाखिल होने को लेकर सवाल पूछा गया था।

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले का मास्टरमाइंड अवतार सिंह खंडा को बताया जा रहा है। उसे लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अवतार सिंह की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े राज खुलकर सामने आए हैं। पता चला है कि खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह को उसने ही ट्रेनिंग देकर भारत भेजा था।

 

रूस-यूक्रेन मसले पर भी ब्रिटेन को विदेश मंत्री जयशंकर ने आईना दिखाया था। ब्रिटेन में बैठकर उन्‍होंने साफ कर दिया था कि भारत की प्राथमिकताएं यूरोप नहीं तय कर सकता है। जो समस्‍या अमेरिका और यूरोप की है। जरूरी नहीं कि दुनिया की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *