बिहार की इशिता यूपीएससी टॉपर, वहीं की गरिमा सेकेंड

UPSC Result : ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाली इशिता हैं पटना सिटी की
UPSC टॉपर इशिता किशोर बिहार से हैं। घर और ननिहाल बिहार ही है। पिता एयरफोर्स में थे इसलिए शिक्षा बिहार के बाहर हुई। टॉप 2 में बिहार की दो बेटियां शामिल हैं। दोनों सफलता से पूरा बिहार गौरवान्वित है।
UPSC Topper: Ishita Kishore, All India Rank 1, belongs to Patna, know how proud the family, IAS office
UPSC टॉपर इशिता किशोर मूल रूप से बिहार की बेटी हैं। दादा की तरफ से भी और नाना की तरफ से भी। परिवार ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में रहता है, लेकिन इशिता मूल रूप से पटना सिटी की हैं। पटना सिटी, मतलब पटना साहिब। और, ननिहाल सासाराम है। नाना पटना में न केवल रहे, बल्कि एक जमाने में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी भी थे। इशिता का ननिहाल परिवाल लंबे समय तक झारखंड के गुमला में भी रहा।

पिता विंग कमांडर थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे

पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर थे,  एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की। पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। इशिता छोटी थीं, पिता का साया सिर से उठ गया। मां ने इशिता को पढ़ा-लिखाकर इस लक्ष्य तक पहुंचाया। मां ज्योति किशोर ने बताया, ‘मैं बहुत खुश हूं। इशिता की बहुत अच्छी तैयारी रही और वो हमेशा फोकस्ड रही है। पूरा परिवार इशिता के लिए सपोर्टिव रहा। सारे लोग सपोर्ट करते हैं। मां के रूप में जो करना चाहिए वो मैंने भी किया।

इशिता को इस मंत्र से मिली सिविल सेवा में सफलता,पटना शहर के नामी समाजसेवी की नतिनी है इशिता

जदयू के पूर्व विधान पार्षद डॉक्टर रणबीर नंदन ने बधाई देते कहा कि UPSC परीक्षा में हमेशा बिहार के छात्र बेहतर करते रहे हैं। इस बार तो UPSC की परीक्षा में प्रथम स्थान पर पटना की बेटी इशिता किशोर और दूसरे स्थान पर बक्सर की बेटी गरिमा लोहिया ने जगह बनाई। पटना के राहुल श्रीवास्तव ने 10वां स्थान प्राप्त किया। इशिता तो गर्दनीबाग पटना के साधनापुरी मोहल्ला की ही नतिनी है। अपने समय के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के जाने माने नौकरशाह, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति के संरक्षक और गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी वासंती दुर्गापूजा समिति के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय बनवीर प्रसाद की नतिनी है इशिता।

BiharBuxarSuccess Story Of Garima Lohia Who Got Second Rank In Upsc Ias Topper
UPSC IAS Topper: पिता की मौत, दूसरा अटेम्प्ट… यूपीएससी में सेकंड रैंक लाने वाली बिहार की बिटिया चाहती है प्रदेश की सेवा बक्सर की गरिमा लोहिया की सफलता की कहानी

बिहार के बक्सर निवासी गरिमा लोहिया ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य ध्वज देश में लहराया। बक्सर आवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके अनुसार बेस्ट रैंक की उम्मीद थी, लेकिन इतने अच्छे रैंक की  नहीं।

गरिमा लोहिया के पिता बिहार के बक्सर में कपड़े के थोक व्यापारी थे। गरिमा ने घोषित परिणामों के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा, 2022 में दूसरी रैंक हासिल की। वुडस्टॉक स्कूल बक्सर से पढ़ाई के बाद वह उच्च शिक्षा को दिल्ली चली गईं। गरिमा ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में 2020 में बी-कॉम परीक्षा उत्तीर्ण की। सिविल सेवा परीक्षा मेरा लक्ष्य था। स्नातक के बाद मैंने दो बार प्रयास किए। दूसरे प्रयास में मैंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की।

2015 में पिता की मौत

उन्होंने कहा कि मेरे पिता बक्सर जिले में कपड़ों के थोक व्यापारी थे। 2015 में हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई थी। हम बिहार के बक्सर के हैं। हमारे सामने वही चुनौतियां हैं, जो एक छोटे शहर के व्यक्तियों के सामने रहती हैं। मैं हमेशा छोटे शहरों और ग्रामीणों के बारे में सोचती हूं। इसी ने मुझे सिविल सेवा परीक्षा को प्रेरित किया।

बिना कोचिंग की पढ़ाई

उन्होंने कहा कि मैं हर रोज 8 घंटे, 10 घंटे और कभी-कभी सिर्फ 4 घंटे पढ़ाई करती थी। गरिमा 13 सदस्यों वाले संयुक्त परिवार में रहती हैं।  कोरोना शुरू हुआ तो वह दिल्ली से बक्सर आ गई, लेकिन उनकी मंजिल यूपीएससी ही रही। उस दौर में सारे कोचिंग बंद थे। उन्होंने कभी प्रॉपर कोचिंग नहीं ली और यू ट्यूब तथा अन्य मेटेरियल से ही तैयारी करती रहीं, आखिर उसका परिणाम सामने है।

मां को सफलता का श्रेय

उन्होंने सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हुए कहा कि वहीं प्रेरणा हैं।

परिवार में सिर्फ दादा कमाने वाले

गरिमा मे बताया कि उनके परिवार में कमाने वाले सिर्फ उनके दादा हैं। उनकी दो बहनें और एक भाई है। बड़ी बहन की शादी जबलपुर में हुई, छोटा भाई बीकॉम का छात्र है। यूपीएससी ने आज अंतिम परिणाम की घोषणा की, जिसमें इशिता किशोर ने देश में शीर्ष रैंक हासिल की और उनके बाद गरिमा लोहिया का स्थान रहा

UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी:टॉप 4 में सिर्फ लड़कियां, इशिता किशोर टॉपर, 933 स्टूडेंट्स का हुआ सिलेक्शन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी होंगे।

फाइनल रिजल्‍ट में 933 कैंडिडेट्स चुने गए। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार है। IAS पदों पर चयन को 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हैं।

सिलेक्ट टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

1011 पदों के लिए निकली भर्ती

UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए, तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को हुआ। UPSC के घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल 2,529 उम्मीदवार इंटरव्यू को बुलाये। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 में IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें UPSC, CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी।
PDF फाइल में UPSC सिविल सेवा मेन फाइनल रिजल्ट 2022 होगा।
मेरिट लिस्ट चेक कर डाउनलोड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *