फेक दावा: जवाबदेही आई तो डॉ. आलोक ने आक्सीजन को नेबुलाइजर इस्तेमाल माना ग़लत

 

फेक न्यूज एक्सपोज:कोरोना मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर की जगह नेब्यूलाइजर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं? जानिए इस वायरल वीडियो की सच्चाई

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर आलोक नामक शख्स कोरोना मरीज और उनके परिजनों को ऑक्सीजन की जगह नेब्यूलाइजर मशीन के इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।

 

वीडियो में डॉक्टर आलोक दावा कर रहे हैं कि हमारे वातावरण में पर्याप्त ऑक्सीजन है। जिसे नेब्यूलाइजर मशीन की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये वीडियो जांच के लिए हमें अपनी हेल्पलाइन पर भी मिला।

और सच क्या है?

वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि डॉक्टर आलोक की यूनिफार्म पर सर्वोदय अस्पताल का नाम और लोगो लगा हुआ है।

पड़ताल के अगले चरण में हमने सर्वोदय अस्पताल का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया। जहां हमें वायरल वीडिया से जुड़ा एक पोस्ट मिला।

पोस्ट में लिखा है, सर्वोदय अस्पताल के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने पर नेब्यूलाइजर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वीडियो के समर्थन में कोई सबूत या वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है।
सर्वोदय अस्पताल ऑक्सीजन सिलेंडर की जगह नेब्यूलाइजर मशीन का इस्तेमाल करने की चिकित्सा सलाह नहीं देता है और न ही इसका समर्थन करता है। कृपया अपने चिकित्सक की सलाह के बिना इस तरह के किसी भी अभ्यास का पालन न करें, इससे बीमारी बिगड़ सकती है।
पड़ताल के दौरान हमें  डॉक्टर आलोक का एक और वीडियो मिला। वीडियो में डॉक्टर. आलोक ने बताया कि उनसे गलत मैसेज चला गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर की जगह नेब्यूलाइजर मशीन का इस्तेमाल करना गलत है। ये सही विकल्प नहीं है।

 

 

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *