पार्षदों को विकास हेतु 10-10 लाख, पेड़ काटने की अनुमति दो से 10 हजार में

देहरादून 20 फरवरी। आज नगर निगम बोर्ड बैठक हॉल में मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई।

इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों जैसे:- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विशेष स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के प्रचार एवं प्रसार एवं अन्य गतिविधियों हेतु बजट का आवंटन किया गया, वित्तीय वर्ष 2021 मे नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में विकास कार्यों हेतु कार्यकारी योजना पर स्वीकृति हुई। साथ ही नगर निगम में नव सम्मिलित वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु नए वाहनों के क्रय हेतु स्वीकृति भी हुई। साथ ही पार्षद गणों को क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु 10 लाख रुपए का आवंटन भी स्वीकृत किया गया। नगर निगम से एक पेड़ कटवाने की अनुमति प्राप्त करने हेतु आवासीय शुल्क 2000 रूपये एवं व्यवसायिक हित के लिए पेड़ कटवाने की अनुमति हेतु रुपए 10000 रूपए का शुल्क भी तय हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनोपयोगी विषयों पर चर्चा उपरांत महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकारिणी ने स्वीकृति प्रदान की ।

इस अवसर पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे, उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा,उप नगर आयुक्त श्रीमती सोनिया पंत , वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कैलाश जोशी समेत अधिकारीगण एवं कार्यकारिणी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में मांगा सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों व नागरिकों का सहयोग


इससे पूर्व कल मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम बोर्ड बैठक हॉल में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर सफाई निरीक्षकों एवं सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी सफाई निरीक्षकों एवं सुपरवाइजर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 हेतु संपूर्ण तत्परता से अपने कार्यों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया, सभी मापदंडों में स्वच्छता पर विशेष फोकस करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर हम सभी को सजगता से कार्य करना होगा, जिससे हमारा नगर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सर्वोच्च स्थान हासिल करे। उन्होंने सभी सम्मानित नगरवासियों से भी निवेदन किया अपने आसपास की सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च रखते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *