दीवार गिरने से युवती की मौत मामले में डीएवी कॉलेज प्रशासन पर मुकदमा

Police Registered Case Negligence Against DAV College Administration Girl Death Due To Collapse College Wall
Dehradun: दीवार गिरने से युवती की मौत के मामले में डीएवी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लापरवाही आई सामने

सुष्मिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी कॉलेज में पढ़ता है। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे। तभी डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार अचानक गिरने से सुष्मिता की मौत हो गई।

देहरादून के डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार अचानक गिरने से हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक भरभरा कर गिर गई।

काॅलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुष्मिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी कॉलेज में पढ़ता है और करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुष्मिता अपने भाई के यहां आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे।

पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे, तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *