जिला पंचायत के बाद भाजपा का ब्लाक प्रमुखों को धावा, कांग्रेस विधायक ममता राकेश की बेटी-बेटे तोड़े

Uttarakhand Congress MLA Mamta Rakesh Son And Daughter Join BJP After Panchyat Chunav
पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल
बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
हरिद्वार 02 अक्टूबर। हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक नेताओं के चल रहे दल बदल अभियान में कांग्रेस को आज बड़ा झटका है। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ अब सभी छह ब्लाक प्रमुख पद भी चाहिए और कांग्रेस विधायक ममता राकेश की पुत्री को ब्लॉक प्रमुख बनना है।

लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

बता दें कि जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद जोड़ तोड़ में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। परिणाम आने के बाद से अभी तक 14 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस विधायक ममता राकेश का बेटा है प्रदेश सचिव,बेटी चुनीं गई निर्विरोध बीडीसी मेंबर

भाजपा ने भगवानपुर से कांग्रेस की विधायक ममता राकेश के घर में ही सेंधमारी कर डाली। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ने भगवानपुर विधायक के बेटे और बेटी का भाजपा में शामिल कराया।

भाजपा ने भगवानपुर से कांग्रेस की विधायक ममता राकेश के घर में ही सेंधमारी कर डाली। रविवार को हरिद्वार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ने भगवानपुर विधायक के बेटे और बेटी का भाजपा में शामिल कराया। ममता राकेश की बेटी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं हैं और बेटा कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर हैं।

रविवार को जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित कई जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरिखयाल निशंक और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश और भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत जीती आयुषी राकेश ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

दोनों भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने दोनों को सदस्यता दिलाने के बाद मौके से भेज दिया। दोनों मीडिया के सामने नहीं आए।

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए समिति बनाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के लिए समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन प्रकार की समितियां बनाई गई है। कोर कमेटी प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के नाम शामिल हैं। जिला पंचायत चुनाव प्रबंधन के लिए भी समिति बनाई है, जिसमें कुलदीप कुमार, डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *