राजस्थान में हर रोज 19 रेप, बच्चियों से रेप में 2.79% वृद्धि

Rajasthan Rape Case Increasing Daily 19 Rapes Per Day Bhilwara Latest Crime Update
Rajasthan : हर दिन 19 दुष्कर्म, अलवर के बाद भीलवाड़ा से राजस्थान लज्जित, बच्चियों से 2.79 प्रतिशत बढ़े मामले
Rajasthan Rape Statistics : राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं से दुष्कर्म में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में अलवर में 16 साल की बालिका गैंग रेप कु शिकार बनी थी तो अब भीलवाड़ा में बच्ची से दुष्कर्म  के बाद उसे भट्टी में जीवित जला दिया।1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक दुष्कर्म के कुल 848 मुकदमे हुए हैं।
राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों में चौंकाने वाली बढ़ोतरी
मुख्य बिंदु
राजस्थान में बढ़ते अपराध का ग्राफ
रोजाना रेप केस में बढ़ोतरी हो रही
प्रतिदिन 19 दुष्कर्म के केस सामने आ रहे
Rape statistics in rajasthan जयपुर : 13 अगस्त। राजस्थान में महिलाओं और  बालिकाओं से दुष्कर्म की घटनाओं के आंकड़ें चौंकाने वाले हैं। एक के बाद एक ऐसी पैशाचिक घटनाएं सामने आ रही है जिससे प्रदेश लज्जित हो रहा है। हाल ही में अलवर से दो ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें बच्चियां वासना का शिकार बनी थी। अब भीलवाड़ा से भी बच्ची से गैंगरेप की ऐसी घटना सामने आई जिसमें दुष्कर्म करने के बाद बच्ची भट्टी में जला दी गई। 30 जून 2023 तक राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म के कुल 3406 प्रकरण दर्ज हुए हैं। यानी 18.81 प्रकरण प्रतिदिन सामने आए हैं। इनमें से 848 मुकदमें  बालिकाओं से दुष्कर्म के हैं। गत वर्ष 2022 की तुलना में राजस्थान में  बालिकाओं से दुष्कर्म के 2.79 प्रतिशत मामले बढे हैं।
बालिकाओं से दुष्कर्म के आंकड़ें यहां पढें
प्रदेश में  बालिकाओं से 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक कुल 848 मुकदमें लिखे गए हैं। यानी 4.68 मुकदमें प्रतिदिन लिखे गए। गतवर्ष 2022 में 30 जून तक 825 प्रकरण लिखे गए थे जबकि उससे पहले वर्ष 2021 में 30 जून तक 694 मामले लिखे गए। वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2023 से करें तो  बालिकाओं से हुई दुष्कर्म की घटनाओं में 154 की वृद्धि हुई। यानी कि 2021 की तुलना में वर्ष 2023 में 22.19 प्रतिशत वृद्धि हुई। इसे यूं समझिए कि वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2023 में 22.19 प्रतिशत मामले बढे जबकि वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में 23 मुकदमें ज्यादा लिखे गए। अर्थात गत वर्ष की तुलना में 2.79 प्रतिशत मामले बढे।
crime list of rajasthan
rajasthan crime list
भीलवाड़ा में कैसे बच्ची से हुई दरिंदगी
भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में लापता एक  बच्ची के साथ रेप और फिर उसे भट्‌टी में जलाने की सूचना गुरूवार 3 अगस्त को सामने आई। बच्ची के कड़े और चप्पल पास ही जंगल में एक कोयला की भट्टी के बाहर मिले। पकड़े गए तीनों आरोपितों ने गैंगरेप के बाद बच्ची को जीवित जलाना माना है। भीलवाड़ा में इस सनसनीखेज मामले में थाना प्रभारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि नरसिंहपुरा गांव की बच्ची बुधवार सुबह अपनी मां के साथ खेतों में बकरियां चराने गई थी। दोपहर को उसकी मां तो घर लौट गई लेकिन बच्ची नहीं लौटी।
अलवर में क्या हुआ था ?
अलवर जिले के बानसूर थाना पुलिस क्षेत्र में 16 वर्षीय 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप हुआ। बानसूर डीएसपी सुनील जाखड़ ने बताया कि 29 जुलाई रात्री को बानसूर थाने में  मुकदमा लिखा गया कि एक छात्रा का 27 जुलाई को दो युवकों ने चाकू की नोक पर अपहरण कर नारायणपुर ले जाकर उससे गैंगरेप किया। उसके बाद फिर उसे पावटा ले जाकर गैंगरेप दोबारा किया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया ।
महिलाओं से दुष्कर्म मामलों में 4.87 प्रतिशत की कमी

इस वर्ष 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक महिलाओं से हुए दुष्कर्म के कुल 2558 प्रकरण सामने आए हैं। गत वर्ष 2022 में 30 जून तक कुल 2689 मुकदमे लिखे गए थे। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुष्कर्म के 131 मुकदमे कम लिखे गए यानी दुष्कर्म की घटनाओं में 4.87 प्रतिशत की कमी आई। अगर वर्ष 2021 के प्रकरणों से तुलना करें तो दुष्कर्म के मामले काफी बढे हैं। 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 तक कुल 2230 प्रकरण लिखे गए। इस दृष्टि से वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2023 में 328 प्रकरण ज्यादा लिखे गए। अर्थात 14.71 प्रतिशत मामले बढे।

रेप के मामलों में राजस्थान नंबर वन तो मप्र-उप्र के भी हैं हैरान करने वाले आंकड़े

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. हालांकि NCRB के डेटा देखें तो आंकड़े डराने वाले हैं. साल 2020 के मुकाबले 2021 में 15 प्रतिशत मामले बढ़ गए.
मणिपुर,पश्चिम बंगाल और बिहार में जो हुआ वो पूरे देश ने देखा.इसके बाद राजस्थान में जो कुछ हो रहा है वो NCRB के आंकड़े बताते हैं.हर जगह महिलाओं के सम्मान और उनकी अस्मिता तार-तार हो रही है, लेकिन इस विषय पर विमर्श की जगह देश में दलीय राजनीति शुरू हो गई.मणिपुर का मोर्चा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संभाला.पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ लॉकेट चटर्जी सामने आईं,तो राजस्थान में अशोक गहलोत खुद को डिफेंड करते नजर आए.

अशोक गहलोत को आकर सफाई के साथ-साथ राजनीतिक तीर छोड़ने को विवश होना पड़ा है.ये सब मिलाकर ऐसा हो रहा है जैसे एक दूसरे राज्य के रेप के मामले एक दूसरे पर थोपने की कोशिश होती दिख रही है.तेजस्वी यादव ने भी दूसरे राज्यों पर निशाना साधने शुरू कर दिया.हर नेता खुद को और अपनी सरकार को डिफेंड कर रहा है,लेकिन 46 करोड़ महिलाओं की फिक्र किसी को नहीं है.

देश में रेप के मामलों में टॉप 5 राज्य

अगर NCRB के साल 2021 के आंकड़ों को देखा जाए तो रेप के मामलों में राजस्थान नंबर वन है. इस साल देश में 30 हजार, 16 रेप के केस लिखे गए थे. रेप के मामले राजस्थान में 6337, मध्य प्रदेश में 2947, उत्तर प्रदेश में 2845, महाराष्ट्र में 2496 और असम में 1733 अंकित हुए थे. वहीं, देश में महिला के खिलाफ अपराधों के मामले साल 2020 के मुकाबले 2021 में 15 प्रतिशत बढ़े. साल 2020 में 3,71,503 और 2021 में 4,28, 278 मामले रिपोर्ट किए गए.
एनसीआरबी के आंकड़े हैं कि देश में महिला के खिलाफ साल 2021 में पति/परिवार की क्रूरता के 31 प्रतिशत, महिलाओं के अपमान के 20 प्रतिशत, अपहरण के 17 प्रतिशत और रेप के सात प्रतिशत लिखे गए. कुल मामले 4 लाख, 4 लाख, 28 हजार, 278 लिखे गए.

साल 2021 में रेप के मामलों पर एक्शन
जांच शुरू- 46,127
चार्जशीट दाखिल- 26,164
सजा- 3,368
ट्रायल को लंबित मामले- 1,85,836

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *