कांग्रेसी राज्य मंत्री स्तर रजनी रावत भी भाजपा में

Uttarakhand Vidhansabha Chunav 2022: कांग्रेस सरकार में दायित्वधारी रहीं रजनी रावत भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपाध्यक्ष रहीं रजनी रावत ने आज मंगलवार को भाजपा ज्‍वाइन कर लिया है। रजनी रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस सरकार में दायित्वधारी रहीं रजनी रावत भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई सदस्यता।

कांग्रेस सरकार में दायित्वधारी रहीं रजनी रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

देहरादून01फरवरी: देहरादून में किसी भी राजनीतिक समीकरण को ध्वस्त करने में समर्थ कांग्रेस शासन में राज्य मंत्री स्तर की दायित्वधारी रहीं रजनी रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रजनी रावत कांग्रेस सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपाध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा पिछले चुनाव में धर्मपुर सीट से निर्दलीय अपने दम विधायक और महापौर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रजनी रावत भाजपा के सिद्धांतों और विचारों से प्रभावित होकर उनके साथ आई हैं। रजनी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री रहते सूर्यकांत धस्माना ने महापौर का चुनाव लड़ा तो उनके सामने रजनी रावत भी थी और चुनाव भाजपा के विनोद चमोली जीते। धस्माना का मानना है कि बहुगुणा अपनी राखी बंद राजनीतिक बहन रजनी रावत को चुनाव मैदान से हटवा देते तो महापौर का चुनाव वे( सूर्यकांत) जीतते। रजनी रावत देहरादून में वृहन्नलाओं (ट्रांसजेंडर) की महंत हैं जिन्हें चुनाव लड़ने का शौक है।

इस मौके पर भाजपा नेता विश्वास डाबर, बलजीत सिंह सोनी आदि उपस्थित रहे।

हरबंस कपूर के काम नहीं भूलेगी कैंट की जनता: कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे स्वर्गीय हरबंस कपूर के कार्यों को कैंट की जनता कभी नहीं भूल सकती। आमजन का उनसे हमेशा लगाव रहेगा। आगामी चुनाव में कैंट की जनता भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी।

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चौधरी फार्म हाउस में कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के विकास को एक नई गति देने वाले नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उत्तराखंड के जिस स्वरूप को हम देख रहे हैं, उसमें भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर लोकप्रिय नेता रहे और सैकड़ों कार्यकर्त्‍ता आज उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेकर काम कर रहे हैं।

इस मौके पर कैंट से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर, अनिल गोयल, के.के. सिंघल, महापौर सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, उदय सिंह पुंडीर, हरीश कोहली, बबलू बंसल, विजेंद्र थपलियाल, शेखर नौटियाल, संतोष कोटियाल, सुमित पांडे, रामा गौड़, कंचन ठाकुर, संविदा गुरुंग, योगेंद्र नेगी, संजय सिंघल, महेंद्र कौर कुकरेजा, बीना बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *