मुख्यमंत्री धामी को बताई नगर निगमों की समस्यायें, प्रभारी सचिव को निर्देश

*मुख्यमंत्री से मिले नगर निगमों के महापौर*

देहरादून 09अगस्त।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों के मेयरों ने भेंटकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिव नगर विकास को महापौरों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। महापौरों ने मुख्यमंत्री से अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु धनराशि, मानव संसाधनों की उपलब्धता तथा वाहन व्यवस्था का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों में जन सुविधाओं के विकास एवं नगर निगम क्षेत्र में शामिल किये गये क्षेत्रों के विकास हेतु यदि अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होगी तो उसकी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने नगर निगमों से अपने संसाधनों को बढ़ाने पर भी ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर महापौर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, रूड़की श्री गौरव गोयल, रूद्रपुर श्री रामपाल, ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगाई, काशीपुर श्रीमती ऊषा चौधरी तथा प्रभारी सचिव नगर विकास विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री से मिले कुमाँऊ सभासद संगठन के सदस्य*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड कुमाँऊ सभासद संगठन के सदस्यों ने अध्यक्ष श्री अनिल जोशी के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने सभी नगर निकायों में सभासद निधि के निर्धारण, सभासदों को मानदेय एवं दूरभाष आदि की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुमाँऊ क्षेत्र के सभासद गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *