मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने निकाली राजधानी में रैली

स्वागत रैली में उमड़ी भीड़, कार्यकर्त्‍ताओं के उत्साह से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिखे गदगद; तस्‍वीरों में देखें
युवा कार्यकर्त्‍ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक के स्वागत में निकाली रैली।
स्वागत रैली में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्त्‍ताओं के उत्साह से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि करीब सात किलोमीटर चली स्वागत रैली में उनका जगह-जगह जिस प्रकार भव्य स्वागत हुआ उससे साफ है कि कार्यकर्त्‍ताओं को उन पर भरोसा है।
देहरादून 15 मार्च: स्वागत रैली में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्त्‍ताओं के उत्साह से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि करीब सात किलोमीटर चली स्वागत रैली में उनका जगह-जगह जिस प्रकार भव्य स्वागत हुआ, उससे साफ है कि कार्यकर्त्‍ताओं को उन पर भरोसा है। रैली में प्रदेश भाजपा, महानगर भाजपा, महिला मोर्चा और भाजयुमो के कार्यकर्त्‍ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री की स्वागत रैली के लिए सोमवार को सुबह नौ बजे से ही परेड ग्राउंड स्थित महानगर भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्त्‍ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। करीब 11 बजे फूलों से सजे रथ में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महापौर सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और गणेश जोशी सवार हुए। भाजपा जिंदाबाद के नारों के बीच मुख्यमंत्री का रथ कनक चौक पहुंचा। इसके बाद रैली गांधी पार्क होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां पर दून व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास वर्मा ने मुख्यमंत्री का तिलक किया। इसके बाद रैली दर्शनलाल, सीएमआइ, आराघर, सब्जी मंडी चौक होते हुए फव्वारा चौक पहुंची। वहां से कार्यकत्र्ता फूलों की वर्षा करते हुए मुख्यमंत्री को बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय लेकर गए।

प्रदेश कार्यालय में पहले से भी कार्यकर्त्‍ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। भाजपा महिला मोर्चा ने पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक खजानदास, सहदेव पुंडीर, रविंद्र कटारिया, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व महामंत्री राजेश रावत, अंबेडकर नगर मंडल विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, फूल मालाओं और भगवा गुब्बारों से स्वागत किया।

मोर्चा के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में बाइक पर सवार होकर स्वागत रैली में शामिल हुए। इस दौरान आदित्य चौहान, नेहा जोशी, दिव्या राणा, मनोज पटवाल, भावना चौधरी, अंजलि सेमवाल, संजय चमोली, विकास नेगी, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।

महिला मोर्चा ने दिखाया उत्साह

महानगर महिला मोर्चा से अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्त्‍ताओं ने स्कूटर पर सवार होकर रैली में भाग लिया। प्रदेश कार्यालय में कमली भट्ट ने दावा किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को महिलाओं का पूरा समर्थन मिलेगा।

इसअवसर पर मोर्चा की महामंत्री सुमन सिंह, प्रियंका गुसाईं, ज्योति कोटिया, शोभा रावत, अनीता मल्होत्रा, अर्चना थपलियाल, सुनीता थापा, गीता पुरोहित, संध्या थापा समेत तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष का पैर फ्रैक्चर

महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट सुबह करीब नौ बजे महानगर कार्यालय के बाहर स्वागत रथ में रखे तख्त को चेक करते हुए फिसलकर गिर पड़े। उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *