लव जिहाद में क्रूर हत्या: असलियत सामने आते ही साक्षी साहिल से चाहती थी छुटकारा

UP के बुलंदशहर में पकड़ा गया साहिल, कलावा बाँधकर घूम रहा था 16 साल की साक्षी का हत्यारा: अब्बा सरफराज से भी पूछताछ, नेटिजन्स बोले- एनकाउंटर करो

साक्षी का हत्यारा उसका कथित बॉयफ्रेंड रहा साहिल (अब्बा – सरफराज) धराया, हाथ में दिखा कलावा

नई दिल्ली/बुलंदशहर 29 मई। दिल्ली में साहिल ( s/oसरफराज) ने 16 वर्षीय लड़की की सरेआम हत्या कर दी, लोग तमाशा देखते रहे। रोहिणी स्थित शाहबाद डेयरी के पास इस हत्या का ‘राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)’ ने भी संज्ञान लिया है। हत्यारे साहिल को गिरफ्तार किया गया है। साहिल ने साक्षी को  20यों बार चाकू से गोदा, फिर भारी पत्थर से उसका चेहरा कुचल डाला। साहिल उत्तर प्रदेश स्थित बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार हुआ।

गिरफ़्तारी के बाद सामने आई तस्वीर में वो कलावा पहने दिखा। मीडिया रिपोर्ट्स पर NCW ने इस घटना का संज्ञान ले इसे लड़की की क्रूर हत्या करार दिया। संस्था ने कहा कि वारदात  परेशान कर देने वाली और घृणित है। ‘राष्ट्रीय महिला आयोग’ ने बर्बर हत्याकांड की निंदा की। NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दिल्ली के DCP को लिखा भी कि वो इस मामले में न्यायसंगत जाँच चलाए, जो तय समयसीमा के भीतर पूरी हो। NCW की सदस्य देलीना खोंगडुप के नेतृत्व में समिति भी गठित की है, जो इस मामले की अलग से जाँच करेगी। ये समिति मृतका के परिजनों और जाँचकर्ता पुलिसकर्मियों से भी मिलेगी। आरोपों के सत्य पाए जाने पर उचित धाराएँ FIR में लगाने की सलाह भी दिल्ली पुलिस को दी गई है।

दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने भी साहिल के हाथ में कलावा देख इसे ‘लव जिहाद’ करार देते हुए कहा कि ये हिन्दू बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है।

 

20 साल का साहिल मैकेनिक है। साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। उसके अब्बा सरफराज से भी पुलिस ने पूछताछ की है। साक्षी का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। साहिल मोबाइल फोन बंद कर भागा था, लेकिन धरा गया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जघन्य अपराध के लिए साहिल का एनकाउंटर होना चाहिए।

साहिल के चेहरे पर न कोई शिकन, न ही साक्षी की हत्या का पछतावा; आरोपित को दिल्ली ला रही पुलिस

दिल्ली के शाहबाद में साक्षी के हत्यारे साहिल के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं है,न हत्या का कोई दुख नहीं है। बुलंदशहर में गिरफ्तारी कर पुलिस उसे दिल्ली ला रही है।

शाहबाद डेरी में साक्षी की हत्या में बुलंदशहर के अटेरना गांव से गिरफ्तार साहिल खान को दिल्ली लाया जा रहा है। उसे साक्षी की हत्या का कोई दुख नहीं है। चेहरे पर न कोई शिकन है और न कोई पछतावा। साहिल को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यह बात उच्चाधिकारियों को बताई।

साहिल साक्षी से इस कदर गुस्से में था कि उसने हैवान की तरह उस पर वार किया। वह कई दिनों से चाकू लेकर साक्षी को ढूंढ रहा था। साक्षी की हत्या के बाद साहिल प्रह्लादपुर जैन कालोनी स्थित घर गया। वहां उसने मोबाइल छोड़ा व कश्मीरी गेट बस अड्डा से बस पकड़कर बुआ शमीम के घर आ गया। वहां से उसने मां को फोन किया। उसे शाहबाद डेरी इलाके में लोग सनी नाम से भी जानते हैं।

मां-बाप व तीन बहनों के साथ रहता है साहिल

मकान मालिक रामफूल के अनुसार साहिल माता-पिता व तीन बहनों के साथ प्रह्ललादपुर की जैन कालोनी में उनके मकान के भूतल पर रहता है। रामफूल पहली मंजिल पर रहते हैं। साहिल का बाप मोहम्मद सरफराज वेल्डिंग करता हैं और अम्मी दुकान चलाती है। उसकी दो बहनें पढ़ रही है व एक बहन काम करती है।

दो वर्ष पहले शाहबाद डेरी से भगाया था

जैन कालोनी निवासियों के अनुसार साहिल पहले भी शाहबाद डेरी इलाके में लड़ाई झगड़े करता था। इसी से उसे शाहबाद डेरी से दो वर्ष पहले परिवार समेत भगा दिया गया था। शाहबाद डेरी से आकर वह यहां रहने लगे थे।

‘उसकी आँतें आ गई थी बाहर…’: साक्षी के पिता का दर्द, माँ की हत्यारे साहिल को फाँसी देने की माँग, बताया – वकील बनना चाहती थी बेटी

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल ने 16 साल की साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी। साक्षी की माँ के अनुसार उनकी बेटी वकील बनना चाहती थी। हत्यारे  साहिल को फाँसी दे देनी चाहिए। साक्षी के पिता भी कड़ी  सजा माँग रहे हैं।

साक्षी की माँ ने कहा, “साक्षी 10 दिनों से एक महिला नीतू के घर पर रह रही थी। नीतू का पति जेल में बंद है। जब वह जेल से आ जाएगा तब वह घर आएगी। साक्षी से रविवार (28 मई, 2023) डेढ़ बजे बात हुई थी। नीतू के दो बच्चे हैं। साक्षी 10वीं में पढ़ती थी और पास हो गई है। हमें इंसाफ चाहिए। उसे आजीवन कारावास या फिर फाँसी की सजा हो।”

साक्षी की माँ ने कहा कि उन्हें साहिल के बारे में कुछ भी नहीं पता। उन्हें थाने में ही उसका पता चला है। बेटी उनके बेटे की तरह थी और वकील बनना चाहती थीं। साक्षी के पिता ने  कहा कि जब उन्होंने अपनी बेटी देखी तो उसकी बहुत बुरी हालत थी। उसके पेट की सारी आँतें बाहर निकल आईं थीं। पत्थर से  हमले में उसके सिर के 4 टुकड़े हो गए थे।

साक्षी के पिता ने भी कहा कि उन्हें साहिल की कोई जानकारी नहीं थी। हत्या बाद साक्षी की सहेलियों ने उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने कहा  कि जिस बेरहमी से उनकी बेटी की हत्या हुई है उसी तरह आरोपित को भी कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि कोई भी इस तरह की हरकत न करे।

रविवार (28 मई, 2023) को साक्षी अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल हो रही थी। तभी घात लगाए साहिल ने उसे रोक उसके पेट में ताबड़तोड़ चाकू बरसाने लगा। लगातार हमले से साक्षी बुरी तरह घायल हो जमीन पर गिर गई। इसके बाद भी साहिल नहीं रुका और उसने जमीन पर पड़े पत्थर को उठाकर उसके सिर पर पटकने लगा। पेट पर चाकू के हमले और सिर पर कई बार पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई। संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर ने कहा है कि साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार किए थे।

साक्षी की हत्या के बाद साहिल भाग गया। हालाँकि, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने उसे पहचान लिया था। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी  बाद साहिल की सामने आई तस्वीर में वह कलावा पहने दिख रहा है।

 

‘साहिल को हिन्दू समझती थी’: हत्यारे को लेकर साक्षी की दोस्त का बड़ा खुलासा, ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी जाँच करेगी पुलिस

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रूह कँपा देने वाले साक्षी मर्डर बाद साक्षी की सहेली ने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा किया है कि साक्षी साहिल को हिंदू समझती थी। मृतिका की एक अन्य दोस्त नीतू ने भी बताया है कि साक्षी और साहिल किसी बात पर कई दिनों से झगड़ रहे थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया है।

मृतिका साक्षी की दोस्त आरती  ने कहा कि वह साहिल को  हिंदू समझती थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपित साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया, तो उसके हाथ में कलावा (रक्षा सूत्र) बंधा था। पुलिस का कहना है कि ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी मामले की जाँच होगी।

बता दें रविवार (28 मई, 2023) को साक्षी अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी। नीतू उसके नजदीकी दोस्तों में से थी। नीतू का पति जेल में है। इसलिए साक्षी अक्सर उसके घर ठहरती थी। नीतू ने मीडिया को बताया कि साहिल और साक्षी एक दूसरे को 3-4 सालों से जानते हैं। कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। साक्षी साहिल से बात नहीं करना चाहती थी।

हत्या से कुछ देर पहले साक्षी बाहर निकली थी। वह दोस्त आरती का इंतजार कर रही थी। तभी साहिल ने उसे घेर लिया और दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। हत्या को पहुँचे साहिल ने उस पर चाकुओं से गोद दिया। इसके बाद उसे पत्थर से कुचल दिया।

लगातार हमले से साक्षी बुरी तरह घायल हो जमीन पर गिर गई। हालाँकि, इसके बाद भी साहिल नहीं रुका और उसने जमीन पर पड़े पत्थर को उठाकर उसके सिर पर पटकने लगा। पेट पर चाकू के हमले और सिर पर कई बार पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

TOPICS:Delhi Delhi Police Story Murder Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश दिल्ली दिल्ली पुलिस लव जिहाद हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *